वायरल

सांप के साथ खिलवाड़ कर रहा था छोटा बच्चा, पूंछ पकड़ते ही हुआ कुछ ऐसा कि... देखें वीडियो

यह वीडियो एक बच्चे (Kid) का है, जो बड़ी आसानी से सांप की पूंछ को पकड़ा हुआ है।

काजल चोपड़े

नई दिल्ली, आये दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते है। कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते है, जिसे देख आप भी डर जाएंगे। अक्सर सोशल मीडिया पर सांप (Snake) को रेस्क्यू करने वाले वीडियो वायरल होते है। लोग खतरनाक सांपों को बड़ी आसानी से पकड़ लेते है। अब ऐसा ही सांप को पकड़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी कांप जाएंगे। यह वीडियो एक बच्चे (Kid) का है, जो बड़ी आसानी से सांप की पूंछ को पकड़ा हुआ है।

इंस्टाग्राम पर rasal_viper नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते है कि, एक छोटा बच्चा 5 फीट लंबे सांप के साथ खेल रहा है। दरअसल, एक 5 फीट लंबा सांप रेंगते हुए अचानक सड़क पर आ जाता है। तभी सांप पर एक छोटे से बच्चे की नजर पड़ती है। फिर बच्चा सांप की पूंछ पकड़ता है।

सांप (Snake) बच्चे की हाथों से निकलने की कोशिश करता है। लेकिन, बच्चा बार-बार सांप की पूंछ पकड़ता है। इस दौरान वहां और एक बच्चा आता है और उस वह भी सांप की पूंछ पकड़ने की कोशिश करता है। इसी दौरान सांप बच्चे के हाथ से छूट जाता है। इस दौरान अच्छी बात यह रही कि सांप ने बच्चे पर अटैक नहीं किया। 

अब सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे है। कुछ लोग इस बात की चिंता कर रहे हैं कि, यदि सांप बच्चे को काट देता तो वो कितना खतरनाक साबित हो सकता।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा