वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

TTE पर रिश्वत लेकर टिकट न देने का आरोप, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

TTE Viral Video : बनारस से नई दिल्ली जा रही ट्रेन में एक यात्री ने TTE पर 425 रुपये लेने के बाद भी टिकट न देने का आरोप लगाया है। इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Ticket Checking Issue : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री ने TTE पर पैसे लेकर टिकट न देने का आरोप लगाया है। वीडियो के मुताबिक, बनारस से नई दिल्ली जा रही ट्रेन में यात्री ने स्लीपर टिकट के लिए 425 रुपये दिए थे।

आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी TTE ने टिकट जारी नहीं किया और AC कोच में जाकर बैठ गया। जब यात्री ने इस बात पर सवाल उठाया, तो ट्रेन स्टाफ के साथ उसकी बहस शुरू हो गई।

TTE ने पैसे लेने के बाद भी टिकट नहीं दिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री 2AC कोच में TTE के पीछे जाता है और कहता है कि पैसे लेने के बाद भी टिकट नहीं दिया गया। इस दौरान एक कथित रेलवे स्टाफ उस पर 1AC में चोरी का आरोप लगा देता है।

आरोप सुनते ही यात्री और नाराज हो जाता है और दोनों के बीच तीखी बहस होने लगती है। यात्री का कहना है कि उसके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। ट्रेन रुकने पर वह स्टाफ और TTE का वीडियो बनाता है और मामले को सार्वजनिक करने की बात कहता है।

लोगों ने रेलवे में पारदर्शिता की मांग की

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 2 फरवरी को पोस्ट किया गया था और अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स रेलवे में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं, तो कुछ बिना पूरी जांच के किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचने की बात कह रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थिति में यात्री को हमेशा रसीद लेनी चाहिए और भुगतान का सबूत सुरक्षित रखना चाहिए। साथ ही TTE का नाम, बैज नंबर और ट्रेन की जानकारी नोट करके रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास