वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

विदेश में पड़ोसी के घर की खिड़की से दिखा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, वीडियो देख फैंस ने पहचान लिया

TMKOC Viral Video : विदेश में रहने वाले एक भारतीय ने पड़ोसी के घर की खिड़की से झांकते हुए ऐसा नजारा कैद कर लिया, जिसने हर TMKOC फैन का दिल जीत लिया।

हितेश तिवारी

Indian Show Abroad : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सिर्फ एक टीवी शो नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। भले ही नए एपिसोड्स को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई हो, लेकिन शो के पुराने एपिसोड आज भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।

कई लोगों के लिए तो खाना भी तब तक पूरा नहीं होता, जब तक टीवी पर जेठालाल, भिड़े, अय्यर और गोकुलधाम सोसाइटी की हलचल न चल रही हो। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने विदेश में रहने वाले भारतीयों के दिल को छू लिया।

वायरल वीडियो देख यूजर्स हुए भावुक

वायरल वीडियो में एक भारतीय युवक अपने कमरे से सामने वाले पड़ोसी के घर की खिड़की की ओर कैमरा घुमाता है। जैसे ही वह जूम करता है, सामने वाले घर के टीवी स्क्रीन पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ चलता हुआ नजर आता है।

यह नजारा देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए। वीडियो का POV लिखा गया, “यह इस बात का सबूत है कि आप दुनिया में कहीं भी चले जाएं, गोकुलधाम हमेशा आपके आसपास ही रहता है।” क्लिप को देखकर लोगों को ऐसा लगा जैसे वे भारत में अपने ही घर में बैठे हों।

विदेश में TMKOC देखना किसी थेरेपी से कम नहीं

खास बात यह रही कि TMKOC के फैंस ने बिना देर लगाए एपिसोड भी पहचान लिया। यूजर्स ने कमेंट में बताया कि यह शो का फेमस ‘शैंपू वाला एपिसोड’ है, जिसमें सुंदर जेठालाल के लिए शैंपू और तेल भेजता है और उसे लगाने के बाद जेठालाल के बाल अजीब तरह से खड़े हो जाते हैं, जिस पर अय्यर जमकर मजाक उड़ाती है।

इस Reel को @kunal_lonaree ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे अब तक करीब 20 लाख व्यूज और 1.40 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि विदेश में TMKOC के पुराने एपिसोड देखना किसी थेरेपी से कम नहीं लगता और यही शो उन्हें घर से जुड़ा हुआ महसूस कराता है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान