स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चे का वीडियो वायरल  Social Media
वायरल

पढ़ाई नहीं, अब मिठाई को लेकर आंदोलन...फीस बढ़ी तो स्वतंत्रता दिवस पर लड्डू भी बढ़ने चाहिए, देखें वायरल VIDEO

Independence Day Viral Video: स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक बच्चे ने 80 साल की आजादी के बदले 80 लड्डू और काजू कतली की मांग कर दी। मासूम अंदाज में कही उसकी बात का VIDEO वायरल हो गया।

अर्पित शुक्ला

Independence Day Children Viral Video: देश ने कल 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया। देशभर में ध्वजारोहण, परेड और कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी बीच एक सरकारी स्कूल में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा माइक पर जिस अंदाज में अपनी बात रख रहा है, उसे देखकर लोग मुस्कुरा भी रहे हैं और अपने बचपन के दिनों को भी याद कर रहे हैं।

वीडियो में बच्चा तिरंगे और रंग-बिरंगी सजावट के बीच पूरे आत्मविश्वास के साथ बोलता नजर आ रहा है। उसकी मासूमियत और बात रखने के अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया है।

‘80 साल हो गए तो 80-80 लड्डू मिलने चाहिए’

वायरल वीडियो में बच्चा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल में मिलने वाले लड्डुओं का जिक्र करता है। वह मजाकिया अंदाज में कहता है कि जब देश को आजाद हुए 80 साल हो गए हैं तो बच्चों को भी 80-80 लड्डू मिलने चाहिए।

बच्चा आगे स्कूल की फीस और सिलेबस बढ़ने का उदाहरण देते हुए कहता है कि अगर पढ़ाई और फीस लगातार बढ़ रही है तो बच्चों को भी साधारण लड्डू की जगह काजू कतली मिलनी चाहिए।

इसके बाद बच्चे का सबसे मजेदार अंदाज सामने आता है। वह कहता है कि अगर स्कूल वालों ने यह सिस्टम नहीं सुधारा तो अगली बार जंतर-मंतर पर पढ़ाई नहीं, बल्कि मिठाई को लेकर आंदोलन होगा।

बच्चे की बात ने दिलाई बचपन की याद

बच्चे का यह मासूम तर्क सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। कई लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद मिलने वाले एक-दो लड्डू उनके बचपन की खास यादों में शामिल रहे हैं।

कई यूजर्स ने बच्चे के आत्मविश्वास की तारीफ की तो कुछ ने कहा कि उसकी बात सुनकर उन्हें अपने स्कूल के दिन याद आ गए।?

एक यूजर ने लिखा कि वीडियो देखकर बचपन की यादें ताजा हो गईं। वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर मिलने वाले दो लड्डुओं की परंपरा शायद कभी खत्म नहीं होगी।

मासूम अंदाज में बच्चे की ‘लड्डू वाली मांग’ ने स्वतंत्रता दिवस के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खास बना दिया है।

फेस्टिवल के दौरान स्ट्रीट वेंडर के साथ नहीं होगी मनमानी, NHRC ने सभी राज्यों और यूटी को दिए निर्देश

दिल्ली में केंद्र का बड़ा प्लान, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, CJP को दिया फुल सपोर्ट

शिवपुरी में होती थी ड्रग्स की प्रोसेसिंग, मास्टरमाइंड नवप्रीत तुर्की से डिपोर्ट; ऐसे चलता था नेटवर्क

क्या CEC ज्ञानेश कुमार पर होगा एक्शन? सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई, जंतर-मंतर पर इस्तीफे की मांग

Weather Today: मॉनसून की वापसी तेज, महाराष्ट्र में गर्मी, दक्षिण भारत में भारी बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट जारी