वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ट्रेन छूट रही थी, प्लेटफॉर्म पर दौड़ा दी बाइक! गोरखपुर स्टेशन का खतरनाक वीडियो वायरल

Riding Bike on Platform : गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने गर्लफ्रेंड को ट्रेन में बैठाने के लिए प्लेटफॉर्म और ओवरब्रिज पर बाइक दौड़ा दी। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।

हितेश तिवारी

Bike on Platform Viral Video : बस या ट्रेन के लेट होने पर लोग आमतौर पर जल्दी-जल्दी स्टेशन की ओर भागते हैं या किस्मत को कोसते हैं, लेकिन गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सामने आया एक वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप में एक युवक अपनी बाइक पर एक लड़की को बैठाकर सीधे रेलवे प्लेटफॉर्म पर दौड़ाता नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि लड़की की ट्रेन छूटने वाली थी और युवक उसे किसी भी हाल में ट्रेन में बैठाना चाहता था। इस जल्दबाजी में उसने न सिर्फ नियम तोड़े, बल्कि अपनी और दूसरों की जान को भी खतरे में डाल दिया।

गर्लफ्रेंड को बिठाकर प्लेटफॉर्म पर दौड़ाई बाइक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज से बाइक चलाते हुए प्लेटफॉर्म की ओर जाता है। आमतौर पर जहां यात्रियों का पैदल चलना भी नियंत्रित होता है, वहां बाइक दौड़ाना बेहद खतरनाक माना जाता है।

वीडियो के अनुसार युवक प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में सफल हो जाता है और कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड को ट्रेन में बैठाने में कामयाब भी हो जाता है। हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद यात्रियों और रेलवे स्टाफ की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर @AnathNagrik नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

गैर-जिम्मेदाराना और जानलेवा हरकत

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना और जानलेवा बताया। एक यूजर ने लिखा, “यूपी में कुछ भी संभव है।”

वहीं दूसरे ने कहा, “वायरल होने के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं।” कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि “लगता है एसी का टिकट था, तभी इतना रिस्क लिया।” हालांकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई इस तरह का स्टंट करने की हिम्मत न करे।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष को किया रिहा, 2 बजे CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 30 हजार जवान तैनात

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश