वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रील बनाने के चक्कर में लड़की ने बंदर से की नजदीकी, एक झटके में हो सकता था बड़ा हादसा

Monkey Attack Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रील बनाते समय लड़की की छोटी-सी लापरवाही बड़ा हादसा बनते-बनते रह गई। बंदर के पास जाकर वीडियो बनाना उसे भारी पड़ सकता था।

हितेश तिवारी

Girl Near Monkey : सोशल मीडिया आज के समय में मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन चुका है। हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है, जिसे लोग देखते, शेयर करते और उस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हैं। कभी ये वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कभी डराने वाले।

कई बार सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में लोग ऐसी गलती कर बैठते हैं, जो उनके लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की की छोटी-सी लापरवाही बड़ा हादसा बनते-बनते रह जाती है।

वीडियो बनाने के चक्कर में हो सकता था हादसा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर रही होती है। उसके पास ही एक बंदर आराम से बैठा नजर आता है। लड़की बिना किसी डर के बंदर के काफी करीब चली जाती है और कैमरे की तरफ देखते हुए कहती है, “हैलो मंकी।”

शुरुआत में बंदर बिल्कुल शांत रहता है और लड़की को सिर्फ देखता रहता है। लेकिन जैसे ही लड़की उससे और ज्यादा नजदीक जाती है, तभी अचानक बंदर झपट्टा मार देता है। यह सब इतनी तेजी से होता है कि लड़की घबरा जाती है और जोर से चिल्लाते हुए वहां से भाग जाती है। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन यह पल देखने वालों को डरा देता है।

लोगों ने लड़की की नासमझी पर नाराजगी जताई

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट होते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोग इसे देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने लड़की की नासमझी पर नाराजगी जताई और कहा कि जंगली जानवरों के साथ इस तरह की हरकत बेहद खतरनाक हो सकती है।

वहीं कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि सेल्फी और रील का जुनून कभी-कभी भारी पड़ जाता है। कई लोगों ने इसे सीख बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाते समय सुरक्षा को सबसे पहले रखना चाहिए, क्योंकि वायरल होने की एक गलती जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन