वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रात 3 बजे फंसी लड़की की ऐसे हुई मदद, बस ड्राइवर और रैपिडो राइडर ने जीता दिल

Bangalore Girl Help Story : सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रात 3 बजे फंसी लड़की की बस ड्राइवर और रैपिडो राइडर ने मदद की, जिसे देखकर लोग इंसानियत की तारीफ कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Rapido Rider Help Girl : सोशल मीडिया पर अक्सर नकारात्मक खबरें देखने को मिलती हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं जो इंसानियत पर भरोसा फिर से जगा देते हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

इसमें एक लड़की ने अपने साथ हुई एक सकारात्मक घटना को साझा किया है, जिसे जानकर लोग भावुक भी हो रहे हैं और मदद करने वालों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अकेली लड़की की अंजान शहर में लोगों ने की मदद

वीडियो में लड़की बताती है कि वह बेंगलुरु पहुंची और एयरपोर्ट से कडुगोडी तक बस से गई। जब वह रात करीब 3 बजे बस से उतरी, तब उसे कोई कैब नहीं मिल रही थी। इस दौरान बस ड्राइवर उसके साथ तब तक खड़ा रहा जब तक उसे कोई सवारी नहीं मिल जाती।

बाद में एक रैपिडो राइडर ने उसे घर तक छोड़ने की जिम्मेदारी ली। खास बात यह रही कि राइड खत्म होने के बाद जब लड़की ने पैसे देने की बात की, तो राइडर ने कहा कि देर रात उसे सुरक्षित घर पहुंचाना उसकी जिम्मेदारी थी और जितना सही लगे उतना ही भुगतान करने को कहा।

लोगों ने बस ड्राइवर और रैपिडो राइडर की खूब सराहना की

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर ablahh.nari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग पसंद कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट सेक्शन में बस ड्राइवर और रैपिडो राइडर की खूब सराहना कर रहे हैं।

यह वीडियो इस बात का उदाहरण है कि समाज में आज भी कई ऐसे लोग हैं जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करते हैं। यह कहानी उन लोगों के लिए भी एक संदेश है कि कुछ गलत घटनाओं के आधार पर पूरे समाज को नहीं आंकना चाहिए।

Yemen War: यमन में सरकारी सेना-हूती विद्रोहियों के बीच भीषण जंग, 24 घंटे में 44 की मौत

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP