वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

क्या आज की दोस्ती सिर्फ दिखावे तक सीमित है? युवक का वीडियो छेड़ रहा रिश्तों पर बहस

Friendship Viral Video : इंस्टाग्राम पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दोस्ती और करीबी रिश्तों को लेकर कड़वा सच बोलता नजर आ रहा है। उसके अनुभव ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।

हितेश तिवारी

Fake Friends Reality : सोशल मीडिया पर दोस्ती को लेकर तरह-तरह का कंटेंट भरा पड़ा है, लेकिन कई बार असल जिंदगी में मुश्किल वक्त आने पर वही दोस्त सबसे पहले दूर होते नजर आते हैं। ऐसा ही एक अनुभव हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक युवक ने साझा किया, जिसने लोगों को रिश्तों पर सोचने पर मजबूर कर दिया।

वीडियो में युवक ने बोली- दिल छू लेने वाले बात

वायरल वीडियो में युवक वॉक करते हुए खुद का वीडियो रिकॉर्ड करता है और बताता है कि उसने अपने एक दोस्त को बताया था कि उसकी एक रील पर 9 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। इस पर दोस्त ने जवाब दिया कि “इंस्टाग्राम नए अकाउंट्स को ज्यादा पुश करता है।” युवक को यह बात चुभ जाती है और वह इसे हतोत्साहित करने वाला रवैया बताता है।

आगे वह रामायण का उदाहरण देते हुए कहता है कि रावण का साम्राज्य भी उसके अपने भाई की वजह से खत्म हुआ था। वीडियो में युवक दावा करता है कि जब कोई नया काम शुरू किया जाता है, तो कई बार अपने ही लोग सबसे पहले नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। इसलिए वह सलाह देता है कि अपने प्लान, सपने और आइडिया शुरुआत में किसी को न बताएं।

यूजर्स ने की वीडियो की जमकर तारिफ

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Bohottej18 (तेज) नाम के यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट के कैप्शन में उसने लिखा कि अक्सर हमारे अपने लोग ही हमें असुरक्षित महसूस कराते हैं, खासकर तब जब हम भीड़ से अलग कुछ करना चाहते हैं। इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज, 68 हजार से अधिक लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं।

जहां कई यूजर्स ने युवक की बात को 100 फीसदी सही बताया, वहीं कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि दोस्त सही बोल रहा था, युवक ने बात को दिल पर ले लिया। तेज पेशे से एक आर्टिस्ट हैं और जिंदगी व रिश्तों को लेकर उनकी सोच उनके फॉलोअर्स को काफी पसंद आती है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन