वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

विदेशी महिला ने सिखाया ‘हिंदी कैसे बोलें’, एक दिन में वीडियो ने पार किए 77 लाख व्यूज, लोगों ने की जमकर तारीफ

Foreigner Speaking Hindi : इंस्टाग्राम पर ‘The Language Blondie’ नाम से एक्टिव विदेशी महिला टियोना का हिंदी सिखाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल। महज एक दिन में रील पर 77 लाख से ज्यादा आए।

हितेश तिवारी

Foreigner Viral Video : सोशल मीडिया पर विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स के वायरल होने की सबसे बड़ी वजहों में से एक उनकी हिंदी बोलने की क्षमता मानी जाती है। अगर कोई विदेशी साफ और मजेदार अंदाज में हिंदी बोल ले, तो उसके वायरल होने की संभावनाएं अपने आप बढ़ जाती हैं।

ऐसा ही कुछ इन दिनों इंस्टाग्राम पर देखने को मिल रहा है, जहां ‘The Language Blondie’ नाम से एक्टिव विदेशी महिला टियोना का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। टियोना ने “How To Speak Hindi?” यानी ‘हिंदी कैसे बोलें?’ के टाइटल के साथ एक रील पोस्ट की, जिसे एक ही दिन में 77 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

विदेशी महिला ने बोली हिंदी, वीडियो वायरल

टियोना का यह वीडियो खासतौर पर उन विदेशियों के लिए बनाया गया है, जो भारत में बतौर टूरिस्ट आते हैं और थोड़ी-बहुत हिंदी सीखना चाहते हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो की असली ऑडियंस भारतीय बन गए हैं। वीडियो में टियोना बताती हैं कि हिंदी कोई मुश्किल भाषा नहीं है।

उनके मुताबिक, अगर किसी को भारत में घुलना-मिलना है, तो सिर्फ एक शब्द सीख लेना काफी है और वो शब्द है ‘अच्छा’। वह मजेदार अंदाज में समझाती हैं कि ‘अच्छा’ शब्द को Good, Very Good, Okay और समझ आने की स्थिति में ‘अच्छा-अच्छा’ की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। वीडियो में वह ‘अच्छा’ बोलने के कई अलग-अलग तरीके भी बताती हैं, जिसे देखकर लोग हंसते भी हैं और रिलेट भी करते हैं।

टियोना की हिंदी की जमकर तारीफ

इस रील को टियोना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @thelanguageblondie पर “Hindi is like super easy yaar” कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। महज 24 घंटे में इस वीडियो को करीब 78 लाख व्यूज, 6 लाख से ज्यादा लाइक्स और 16 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग टियोना की हिंदी और उनके अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कोई “आप बहुत अच्छा बोलते हो” लिख रहा है, तो कोई मजाक में “अच्छा… हमको सिखरिया” कह रहा है। कुल मिलाकर यह वीडियो यह दिखाता है कि हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने का जरिया भी है।

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?