वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कोहरे में फॉग लाइट नहीं थी, बोनट पर बैठा दोस्त बना रास्ता दिखाने वाला, वीडियो वायरल

Fog Driving Dangerous Stunt : घने कोहरे में जीरो विजिबिलिटी के बीच कार के बोनट पर बैठकर दोस्त ने रास्ता दिखाया, सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Fog Driving Friend on Car Bonnet : सर्दियों में कोहरा कई बार इतना घना हो जाता है कि सड़क पर कुछ भी साफ नजर नहीं आता। ऐसे में एक्सीडेंट का खतरा काफी बढ़ जाता है। लोग फॉग लाइट, हेज़र्ड लाइट और धीमी रफ्तार जैसे उपाय अपनाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन सबसे बिल्कुल अलग और खतरनाक तरीका दिखाता है।

इस वीडियो में एक शख्स कार के बोनट पर बैठकर अपने दोस्त को कोहरे में रास्ता दिखाता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसी रोक नहीं पा रहे।

विजिबिलिटी कम तो बोनट पर दोस्त को बैठा दिया

वीडियो की शुरुआत कार के अंदर से होती है, जहां बाहर घना कोहरा छाया हुआ दिखाई देता है। विजिबिलिटी इतनी कम है कि आगे की सड़क बिल्कुल नजर नहीं आती। इसी बीच कैमरा कार के सामने की ओर घूमता है और बोनट पर बैठा एक दोस्त दिखता है।

यह दोस्त हाथों के इशारों से ड्राइवर को बता रहा है कि गाड़ी सीधी ले जानी है या मोड़ लेना है। मानो वह फॉग लाइट नहीं बल्कि इंसानी गाइड बन गया हो। वीडियो में दावा किया गया है कि विजिबिलिटी लगभग जीरो है और इसी वजह से यह तरीका अपनाया गया। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Davldeed नाम के पेज से शेयर किया गया है।

गाड़ी बाद में ठुकेगी, लड़का पहले ठुकेगा

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन आने लगे। कई लोगों ने इसे खतरनाक स्टंट बताया तो कुछ ने दोस्ती की मिसाल कहकर मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, “गाड़ी बाद में ठुकेगी, लड़का पहले ठुकेगा।” वहीं दूसरे ने कहा, “सबसे बड़ा सवाल ये है कि दोस्त इसके लिए माना कैसे?”

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे वीडियो लोगों को गलत संदेश देते हैं और इन्हें फॉलो करना जानलेवा हो सकता है। हालांकि, कई यूजर्स ने इसे सिर्फ फन कंटेंट मानते हुए हंसी में लिया। कुल मिलाकर, यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि वायरल होने के चक्कर में लोग किस हद तक जोखिम उठा लेते हैं।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा