वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कैंसर पीड़ित दोस्त के लिए पूरी क्लास ने मुंडवाया सिर, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Classmates Shaved Heads : सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा गया कि स्कूली बच्चों का एक पूरा ग्रुप अपनी कैंसर पीड़ित दोस्त का हौसला बढ़ाने के लिए सिर मुंडवा लेते हैं।

हितेश तिवारी

Cancer Patient Friend : टीवी पर या फिर खाना खाते वक्त यूट्यूब पर आपने तारक मेहता का उल्टा चश्मा का वह एपिसोड जरूर देखा होगा, जिसमें टपू अपने कैंसर पीड़ित दोस्त के लिए सिर मुंडवाकर स्कूल पहुंच जाता है। उस सीन ने दर्शकों को भावुक कर दिया था, लेकिन वह सिर्फ रील लाइफ की कहानी थी।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस रील लाइफ कहानी को हकीकत में बदलता नजर आ रहा है। यह वीडियो मासूमियत, दोस्ती और इंसानियत की एक बेहद खूबसूरत मिसाल पेश करता है, जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं।

दोस्ती और इंसानियत की खूबसूरत मिसाल

दरअसल, वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक स्कूल की पूरी क्लास ने अपनी कैंसर पीड़ित दोस्त का हौसला बढ़ाने के लिए अपना सिर मुंडवा लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूली बच्चे बैग लेकर लाइन में स्कूल में प्रवेश कर रहे हैं और हैरानी की बात यह है कि किसी भी बच्चे के सिर पर बाल नहीं हैं।

बताया जा रहा है कि उनकी एक सहपाठी कैंसर से जूझ रही है और कीमोथेरेपी के चलते उसके बाल झड़ चुके हैं। ऐसे में बच्चों ने उसे अकेला महसूस न होने देने और उसका मनोबल बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया। हालांकि यह खबर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों पर आधारित है और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

रियल लाइफ टपू सेना

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इन बच्चों को ‘रियल लाइफ टपू सेना’ कहकर सलाम कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “यही असली दोस्ती होती है।” वहीं दूसरे ने कहा, “संस्कार ऐसे ही नजर आ जाते हैं, इन बच्चों को सलाम।” कुल मिलाकर यह वीडियो यह दिखाता है कि सच्ची दोस्ती और इंसानियत आज भी जिंदा है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन