वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बंगाली शादी में लड़कों ने किया ‘डोला रे डोला’ पर ऐसा डांस, वीडियो देख लोग रह गए दंग

Dola Re Dola Dance : एक बंगाली शादी में दो लड़कों ने फिल्म ‘देवदास’ के मशहूर गाने ‘डोला रे डोला’ पर ऐसा शानदार डांस किया कि वीडियो तेजी से वायरल हो गया। दोनों की परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया।

हितेश तिवारी

Bengali Wedding Viral Video : शादी-ब्याह का मौका हो और नाच-गाना न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लेकिन हाल ही में एक बंगाली शादी में जो नजारा देखने को मिला, उसने लोगों को सचमुच चौंका दिया। इस शादी में दो लड़कों ने फिल्म देवदास के आइकॉनिक गाने ‘डोला रे डोला’ पर ऐसा जबरदस्त डांस किया कि देखने वाले हैरान रह गए।

आमतौर पर यह गाना और इसकी कोरियोग्राफी माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय जैसे दिग्गज कलाकारों से जुड़ी मानी जाती है, जिसे करना आसान नहीं होता। लेकिन इन लड़कों ने हर स्टेप इतनी सफाई और आत्मविश्वास के साथ किया कि लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।

डोला रे, डोला... गाने पर लड़कों का डांस वायरल

इस वायरल वीडियो को पार्थ कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में पार्थ ने बताया कि उनकी यह परफॉर्मेंस मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेता रणवीर सिंह से प्रेरित है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्थ और उनके दोस्त काली शर्ट और ट्राउजर पहने हुए पूरे जोश के साथ डांस कर रहे हैं।

शादी में मौजूद मेहमान भी उनकी परफॉर्मेंस देखकर काफी उत्साहित नजर आते हैं और लगातार तालियां बजाते सुनाई देते हैं। दोनों की बॉडी लैंग्वेज, एक्सप्रेशन और तालमेल इतना शानदार है कि कोई भी नजरें हटाए बिना वीडियो देखता रह जाए।

टैलेंट किसी जेंडर या प्रोफेशन का मोहताज नहीं

खास बात यह है कि पार्थ पेशे से टेक प्रोफेशनल हैं और उनका डांस से कोई प्रोफेशनल जुड़ाव नहीं है। इसके बावजूद उनकी डांस परफॉर्मेंस इतनी परफेक्ट है कि सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो पर आए कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा, “मैंने आज पहली बार लड़कों को इस गाने पर इतना खूबसूरत डांस करते देखा है।” वहीं कई लोगों ने इसे शादी का अब तक का सबसे बेहतरीन डांस बताया है। कुल मिलाकर, यह वीडियो साबित करता है कि टैलेंट किसी जेंडर या प्रोफेशन का मोहताज नहीं होता।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन