कुत्ते को भूनने का वीडियो वायरल सोर्स-(सोशल मीडिया)
वायरल

Viral Video: आगरा में इंसानियत हुई शर्मसार! चुल्हे पर कुत्ते को भूनता दिखा हैवान, आरोपी की तलाश जारी

Agra Viral Video: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहती है। कई बार वायरल वीडियो से ही आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच जाता है। एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक दरिंदा चूल्हें पर कुत्ते को भून रहा है।

आशीष शुक्ला

Agra Dog Roast Video: इंसान हैवान बन जाए तो फिर आप क्या कहेंगे? हैवानियत की हदे पार हो जाए तो इंसान क्या जानवर भी खुद को महफूज नहीं महसूस करेगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा की बताई जा रही है। इस वीडियो में एक शख्स बेजुबान कुत्ते को भूनते हुए नजर आ रहा है। पूरी घटना आगरा के सैयां के पशु हाट मैदान का है। इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया समाज के लिए सूचनाओं का माध्यम बनते जा रहा है। कुछ खबरे भ्रामक होती तो कुछ से किसी घटना को लेकर जानकारी मिलती है। आगरा की इस वीडियो में दिखाई देने वाला शख्स चूल्हें पर कुत्ते को भून रहा है। कोई पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद अब इस आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

ये वायरल वीडियो कबका है इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन वीडियो को देखकर लोग इस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच शुरू

सोशल मीडिया पर यह मामले तूल पकड़ लिया जिसक बाद आगरा कमिश्नरेट की सैंया थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर सैंया थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और इसकी सत्यता की पड़ताल की जा रही है। आगरा के सैंया थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीमें वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान करने और यह पता लगाने में जुटी हैं कि वीडियो किस तारीख को और किस सटीक स्थान पर रिकॉर्ड किया गया था।

इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। पशु हाट के पास डेरा डाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें