वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

Viral Dashcam Video: स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी बनी ‘जहाज’, लड़की का बिगड़ा बैलेंस

Scooty Accident Video : सोशल मीडिया पर एक डैशकैम वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्पीड ब्रेकर पार करते समय स्कूटी सवार लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिर पड़ती है।

हितेश तिवारी

Speed Breaker Scooty Accident Video : आजकल कई लोग अपनी कारों में डैशकैम लगाकर रखते हैं, ताकि सड़क हादसों के समय सच्चाई सामने लाई जा सके। यही कैमरे कई बार ऐसे नजारे रिकॉर्ड कर लेते हैं, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।

इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें स्कूटी सवार एक लड़की के साथ सड़क पर अचानक हादसा हो जाता है। पूरा मामला पीछे चल रही कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया, जिसके बाद वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया।

स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपनी स्कूटी से कार को ओवरटेक करते हुए आगे निकलती है। कुछ ही सेकंड बाद उसके सामने स्पीड ब्रेकर आता है, जिसे शायद वह देख नहीं पाती या उसकी ऊंचाई का अंदाजा नहीं लगा पाती।

जैसे ही स्कूटी स्पीड ब्रेकर पार करती है, लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सीट से उछल जाती है। इसके बाद वह स्कूटी संभालने की कोशिश करती है, लेकिन नियंत्रण नहीं बना पाती और थोड़ी दूर जाकर सड़क पर गिर जाती है। वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए।

लोगों ने स्पीड कंट्रोल रखने की सलाह दी

यह वायरल वीडियो X पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा गया, “स्पीड ब्रेकर ऐसा बनाओ कि स्कूटी जहाज बन जाए।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार और चिंताजनक प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “इसे काफी चोट लगी होगी।” दूसरे ने कहा, “अच्छी खासी छिल गई होगी।” यह वीडियो सड़क पर सावधानी और स्पीड कंट्रोल रखने की अहमियत भी बताता है।

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज