वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

खेत में हो रहा था क्रिकेट मैच! बैटिंग नहीं मिलने पर गुस्से में ट्रैक्टर लाकर जोत दिया खेत

Village Cricket Viral Video : गांव के क्रिकेट मैच में बैटिंग नहीं मिलने पर एक युवक इतना नाराज हो गया कि उसने ट्रैक्टर निकालकर पूरा खेत जोत दिया। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Desi Cricket Funny Video : आज के समय में सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कभी ये वीडियो लोगों को हंसा देते हैं, तो कभी हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा में है, जिसमें गांव के क्रिकेट मैच के दौरान गुस्से का अनोखा रूप देखने को मिलता है। आमतौर पर गांवों में क्रिकेट दोस्ती, मस्ती और टाइमपास के लिए खेला जाता है, लेकिन इस बार मामला इतना बिगड़ गया कि मैच ही खत्म हो गया।

बैटिंग नहीं तो खेत जोत दिया

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक खेत में क्रिकेट मैच खेल रहे होते हैं। सभी खिलाड़ी पूरे जोश के साथ खेल का आनंद ले रहे होते हैं। तभी अचानक एक ट्रैक्टर मैदान में घुस आता है और खेत जोतना शुरू कर देता है।

पहले तो खिलाड़ी और वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं, फिर कुछ लोग हंसने लगते हैं और अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं। क्रिकेट मैच तुरंत रुक जाता है और सभी खिलाड़ी ट्रैक्टर से दूरी बना लेते हैं।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

जानकारी के मुताबिक, जिस खेत में मैच खेला जा रहा था, वह उसी शख्स का था जिसने ट्रैक्टर चलाया। बताया जा रहा है कि उसे बैटिंग का मौका नहीं दिया गया था, जिससे वह काफी नाराज हो गया। गुस्से में आकर उसने बिना कुछ सोचे-समझे ट्रैक्टर निकाल लिया और पूरे खेत को जोत दिया।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “बैटिंग नहीं मिली तो खेती शुरू कर दी,” तो किसी ने कहा, “गांव की IPL का नया नियम।” हालांकि कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि गुस्से में ऐसी हरकत करना सही नहीं है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट