विदिशा भाजपा सदस्य का वायरल वीडियो 
वायरल

भाजपा कार्यकर्ता का वीडियो वायरल, लोकसभा चुनाव में 15 बार वोट डालने का किया दावा

विदिशा जीले की लटेरी तहसील से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा के एक कार्यकर्ता को कहते सुना जा सकता है कि उन्होने कांग्रेस के एजेंटो को पोलिंग बुथ में आने नहीं दिया और फर्जी वोट डाले थे। जिसके बाद अब कांग्रेस इस मामले में चुनाव आयोग और अदालत जाने की तैयारी कर रही है।

शानू शर्मा

भोपाल: लोकसभा चुनाव 2024 के मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में एकतरफा जीत हासिल की थी। राज्य के सभी 29 सीटों पर BJP को मिली जीत पर अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बीजेपी कार्यकर्ता का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद उनके जीत पर सवाल हो रहे हैं।

यह वीडियो विदिशा जीले की लटेरी तहसील का बताया जा रहा है। जिसमें भाजपा के एक कार्यकर्ता को कहते सुना जा सकता है कि उन्होने कांग्रेस के एजेंटो को पोलिंग बुथ में आने नहीं दिया और फर्जी वोट डाले थे। वहीं कांग्रेस अब इस मामले में चुनाव आयोग और अदालत जाने की तैयारी कर रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वायरल हो रहा ये वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। जब भाजपा सांसद लता वानखेड़े एक कार्यक्रम में पहुंची तब पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हे घेर कर उनके उत्साह को बढ़ाने के लिए और अपनी निष्ठा को दर्शाने के लिए पूरी कथा को सुनाया। वीडियो में कार्कर्ता कहते हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान मैनें और मेरी पूरी टीम ने लटेरी में 13 मतदान केंद्रों पर कब्जा कर लिया।

कांग्रेस के किसी भी एजेंट को अंदर नहीं आने दिया। हमने इसके लिए लड़ाई लड़ी। वीडियो में पीछे से आ रही आवाज में यह कहते सुना गया कि मैनें अकेल 15 वोट डाले हैं। हमने चुनाव में फर्जी तरीके से मतदान किया था, अगर जेल जाते तो हम जाते।

कांग्रेस ने की शिकायत 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी हलचल है। उन्होंने इस वीडियो के तत्वधान में चुनाव को जीरो करने की मांग की है। वो कह रहे हैं कि जब अपराधी ने खुद अपने गुनाह को स्वीकार कर लिया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने वीडियो के जांच की भी मांग की है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर लोगों ने भी प्रतिक्रियाएं दी है। एक यूजर ने लिखा, सच छुपता नही कभी न कभी तो सामने आ ही जाता है। वहीं दूसरे यूजर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए लिखा, ये लीजिए ये रहा आपका स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव, लीजिए स्वतः संज्ञान और कीजिए कार्रवाई।

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से की मुलाकात; ब्रिक्स नेताओं के साथ अहम बैठक

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव