काशी में रेस्टोरेट कर्मचारी के साथ मारपीट सोर्स-सोशल मीडिया
वायरल

वाराणसी में रेस्टोरेंट के अंदर चाकू लेकर घुसा युवक, कर्मचारी पर हमला; CCTV फुटेज से मचा हड़कंप

Varanasi Viral Video: वाराणसी के एक रेस्टोरेंट में अपराधियों ने घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट की है। सीसीटीवी फूटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

आशीष शुक्ला

Highlights

  • वाराणसी में रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट

  • सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

  • सीसीटीवी वायरल होने के बाद यूपी कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

Youths Entered A Restaurant In Varanasi Carrying Knives: युवाओं में अपराध को लेकर दीवानगी बढ़ते जा रही है। अपराधियों को पुलिस और कानून का कोई भय नहीं है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को X पर यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने शेयर कर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे अपराधी दुकान में घुसकर युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिए हैं।

पूरी घटना चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही स्थित हैदराबाद गेट के पास बुधवार शाम करीब आधा दर्जन बाइक सवार युवकों ने एक युवक को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए युवक पास के अनंता फूड कोर्ट के अंदर घुस गया, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों के हाथ में चाकू या चापड़ जैसा धारदार हथियार था। आरोप है कि उन्होंने युवक को दुकान के भीतर धक्का दिया और वहां रखी भारी वस्तु से उस पर कई वार किए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान आदर्श राजभर के रूप में बताई गई है। घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

कांग्रेस के पूर्व यूपी अध्यक्ष ने X पर शेयर किया वीडियो

इस घटना की वीडियो यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने X पर शेयर कर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। अजय राय ने लिखा है कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपराधियों के हौसले बुलंद, कानून-व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त।

चितईपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गेट स्थित रेस्टोरेंट में हाथों में चाकू लेकर खुलेआम दबंगई, उत्पात और रेस्टोरेंटकर्मी को पीट-पीटकर बेसुध कर देना आखिर यह कैसी कानून-व्यवस्था है? एक तरफ बनारस में एयर शो के लिए पूरे प्रदेश का प्रशासनिक अमला तैनात है, दूसरी तरफ अपराधी सरेआम चाकू लहराकर मारपीट कर रहे हैं। जब प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में ही व्यापारी और कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं, तो प्रदेश के बाकी हिस्सों में सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। योगी सरकार और वाराणसी पुलिस जवाब दें।

आखिर अपराधियों में कानून का डर कब पैदा होगा? क्या आम जनता की सुरक्षा से ज्यादा जरूरी सिर्फ बड़े आयोजनों की व्यवस्था है? दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई हो और पीड़ित को न्याय मिले।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच

घटना की सूचना मिलने पर वाराणसी के चितईपुर थाना की पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, घटना के दौरान दुकान में रखे पानी के जग से भी हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह