मुंगेर में देसी कट्टे से दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप, आरजेडी ने सीएम सम्राट पर उठाया सवाल; VIDEO वायरल

Munger: बिहार से एक वीडियो वायरल हुई है। इस वीडियो में एक युवक दिनदहाड़े फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो मुंगेर की बताई जा रही है। इस प्रकरण में आरजेडी सम्राट चौधरी पर हमलावर होते नजर आ रही है।
bihar munger.
बिहार मुंगेरसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बिहार के मुंगेर में फायरिंग का वीडियो वायरल

  • वीडियो वायरल होने के बाद लोग उठा रहे सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल

  • आरजेडी ने X पर वीडियो शेयर कर सीएम सम्राट चौधरी की कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

Broad Daylight Firing With A Country-Made Pistol In Munger: बिहार में जंगलराज खत्म होने के दावे सिर्फ किताबी हैं। अपराध बेहिसाब है और अपराधी बेलगाम हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। पहली बार देखने पर लगा कोई मूवी की शूटिंग हो रही है। लेकिन जब ध्यान से देखा गया तो पता चला कोई फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि दो गुटो के बीच पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हो रही है।

पूरा मामला बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह जनपद मुंगेर की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को आरजेडी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर सम्राट चौधरी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल किया है।

bihar munger.
VB-G RAM G: त्योहार के बीच बिहार के मजदूरों के लिए खुशखबरी! सभी 38 जिलों में योजना के तहत काम शुरू

आरजेडी ने X पर पोस्ट किया वीडियो

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो आरजेडी के X अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि बतोलेबाज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह जिले मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर में दो गैंग के बीच भारी गोलीबारी। सम्राट चौधरी से अपना जिला नहीं संभल रहा, मुंगेर में जगह जगह घरों में गृह उद्योग की तरह अवैध हथियार बनते हैं पर गृहमंत्री सम्राट चौधरी को ना तो यह दिखता है और ना ही कानून व्यवस्था संभलता है।

bihar munger.
ग्रेजुएट्स और शिक्षकों के हाथ में बिहार की राजनीति की चाबी, जानिए कैसे होते हैं MLC चुनाव

सुरक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बिहार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है। एक वक्त था जब बिहार को जंगलराज के नाम से जानते थे। लोग कह रहे है कि बिहार में वो जंगलराज फिर लौट आया है। वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कैसे एक युवक देसी कट्टे से फायर करते हुए आगे बढ़ता है। युवक के साथ और भी लोग हैं जो लाठी, डंडा लेकर उसके साथ आगे बढ़ रहे हैं।

कार सवारों ने युवक को किया था अगवा

बीते 27-28 सितंबर को सुपौल में दिनदहाड़े एक युवक को कार सवारों ने अगवा कर लिया था। इस मामले को लेकर तब भी आरजेडी ने सीएम सम्राट चौधरी से सवाल करते हुए सुशासन पर सवाल खड़ा किया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com