वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती वंदे भारत पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, फिसलकर पटरियों पर गिरा युवक, RPF जवान ने बचाई जान

RPF Jawan Saves Life : कानपुर स्टेशन पर चलती वंदे भारत पकड़ते समय फिसले युवक की जान RPF जवान की फुर्ती से बच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Vande Bharat Viral Video : रेलवे स्टेशन पर अक्सर यह सलाह दी जाती है कि कभी भी चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। खासकर वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी हाई-स्पीड ट्रेनों के मामले में थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यही लापरवाही देखने को मिली, जब एक शख्स प्लेटफॉर्म से निकल चुकी वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट केबिन में घुसने की कोशिश करता नजर आया। ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी थी और संतुलन बिगड़ते ही उसका पैर फिसल गया, जिसके बाद वह सीधे पटरियों की ओर गिरने लगा। यह दृश्य देखकर हर कोई सिहर उठा।

RPF जवान ने बचाई युवक की जान

वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही युवक का पैर फिसलता है, उसी पल प्लेटफॉर्म पर तैनात रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) का जवान तुरंत हरकत में आ जाता है। बिना एक सेकंड गंवाए जवान युवक को पकड़कर पूरी ताकत से अपनी ओर खींच लेता है। कुछ ही पलों में युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाता है।

यह घटना कानपुर रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है और वीडियो सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे का बताया जा रहा है। अगर RPF जवान की सतर्कता और तेज प्रतिक्रिया न होती, तो यह हादसा एक बड़ी दुर्घटना में बदल सकता था।

लोगों ने RPF जवान की जमकर तारीफ की

इस घटना का वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग RPF जवान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए जवान को सलाम किया और कहा कि उनकी सूझबूझ ने एक अनमोल जान बचा ली।

वहीं कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि आखिर युवक लोको पायलट के केबिन में घुसने की कोशिश क्यों कर रहा था। रेलवे नियमों के अनुसार, चलती ट्रेन में चढ़ना और खासतौर पर इंजन के पास जाना सख्त मना है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि स्टेशन पर जल्दबाजी नहीं, बल्कि समय पर पहुंचना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन