वैभव सूर्यवंशी और वायरल फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

20 साल के हैं वैभव सूर्यवंशी? दाढ़ी-मूछ वाली तस्वीर ने मचाया बवाल, सच्चाई कर देगी हैरान

सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे दाढ़ी-मूंछ के साथ नजर आ रहे हैं। इसे देखकर आपको लगेगा वैभव की उम्र 14 नहीं बल्कि 20 साल है।

अभिषेक सिंह

'बिहार के लाल' वैभव सूर्यवंशी अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। जिस उम्र में बच्चे सोचते हैं कि वे भविष्य में क्या बनेंगे, वैभव ने क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बना लिया है। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी न सिर्फ आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं बल्कि सबसे कम उम्र के शतकवीर भी हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज ने गुजरात के खिलाफ तूफानी शतक लगाया था।

एक तरफ जहां वैभव सूर्यवंशी की खूब तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ फैंस उन्हें बदनाम करके अपनी पहचान बनाने में लगे हुए हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक मार्कशीट वायरल हुई थी और दावा किया गया था कि वैभव सूर्यवंशी 10वीं की परीक्षा में फेल हो गए हैं। हालांकि यह दावा पूरी तरह गलत साबित हुआ।

20 साल के हैं वैभव सूर्यवंशी?

अब वैभव सूर्यवंशी की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे दाढ़ी-मूंछ के साथ नजर आ रहे हैं। इसे देखकर आपको लगेगा वैभव की उम्र 14 नहीं बल्कि 20 साल है। यह तस्वीर वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर सवालिया निशान लगा सकती है। लेकिन हम आपको पहले ही बता देते हैं कि इस तस्वीर के पीछे की असली सच्चाई क्या है।

क्या है तस्वीर की सच्चाई

तस्वीर में वैभव सूर्यवंशी की दाढ़ी और मूंछ जिस तरह से दिख रही है, उससे ऐसा नहीं लगता कि वह 14 साल के हैं। वायरल तस्वीर में वैभव राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आ रहे हैं। हालांकि, दाढ़ी और मूंछ वाली वैभव सूर्यवंशी की तस्वीर पूरी तरह से गलत है और इसे AI की मदद से बनाया गया है। जिस अकाउंट से इसे शेयर किया गया है, वह भी पैरोडी अकाउंट है।

पहचान गए क्रिकेट फैंस

सोशल मीडिया पर एक अकाउंट से यह फोटो शेयर की गई है। हालांकि, यह कोई विश्वसनीय अकाउंट नहीं है। लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनका चेहरा रियान पराग से मिलता-जुलता है। एक यूजर ने तो उन्हें 'रियान पंत' तक कह दिया है। इसमें सूर्यवंशी की फोटो में एडिट करके दाढ़ी और मूंछ जोड़ दी गई है।

वैभव ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 101 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है। वह सबसे तेज शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल के बाद दूसरे नंबर पर हैं। वह टी20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस