वायरल वीडियो के स्क्रीशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बेंगलुरु में यूएस व्लॉगर्स को मिली भारतीयों की मेहमाननवाजी, चाय से लेकर घर का खाना तक फ्री

Indian Hospitality बेंगलुरु में घूमने आए दो अमेरिकी व्लॉगर्स को सड़क की चाय और दोस्त के घर के देसी खाने ने भारत की मेहमाननवाजी का कायल बना दिया। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

हितेश तिवारी

Indian Hospitality Viral Video : बेंगलुरु घूमने आए दो अमेरिकी व्लॉगर्स को अंदाजा भी नहीं था कि भारत में उन्हें इतनी सादगी और अपनापन देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्लॉगर निक मैककचियन सड़क किनारे एक दुकान पर चाय मांगते नजर आते हैं। चाय मिलने के बाद जब वह पैसे देने लगते हैं तो दुकानदार पैसे लेने से मना कर देता है।

इस छोटी-सी लेकिन दिल छू लेने वाली घटना ने लोगों का ध्यान खींच लिया। निक चाय पीते हुए पहले दूध को लेकर सवाल करते हैं, फिर गरमागरम चाय मिलते ही खुश नजर आते हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भारत की मेहमाननवाजी की तारीफ कर रहे हैं।

लोगों ने की दुकानदार की जमकर तारीफ

इस वीडियो को शेयर करते हुए निक ने लिखा कि “ईमानदारी से कहूं तो इंडिया इतना बुरा भी नहीं है।” उनका यह बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि अक्सर सोशल मीडिया पर भारत को लेकर नकारात्मक बातें देखने को मिलती हैं। लेकिन इस अनुभव के बाद निक का नजरिया बदला हुआ नजर आया।

वीडियो में उनकी खुशी और संतुष्टि साफ दिखती है। लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि भारत में मेहमान को भगवान माना जाता है और ऐसे अनुभव यहां आम हैं। कई यूजर्स ने दुकानदार की भी जमकर तारीफ की, जिसने बिना किसी उम्मीद के चाय पिलाई।

वीडियो में दिखी भारतीयों की मेहमाननवाजी

दूसरे अमेरिकी व्लॉगर जय, जो इंस्टाग्राम पर jaystreazy नाम से पेज चलाते हैं, उनका एक पुराना वीडियो भी फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने एक भारतीय दोस्त के घर दाल-चावल और अचार खाते नजर आते हैं। दोस्त की मां के हाथ का बना सादा देसी खाना उन्हें इतना पसंद आता है कि वह बार-बार तारीफ करते हैं।

भारतीय घरों की सादगी और प्यार देखकर जय भी हैरान दिखते हैं। इन दोनों व्लॉगर्स के वीडियो देखने के बाद कई भारतीय यूजर्स ने उन्हें भारत आने पर अपने घर बुलाने तक का ऑफर दे दिया। इन वीडियोज़ ने एक बार फिर दिखा दिया कि भारत की असली पहचान उसकी गर्मजोशी और मेहमाननवाजी है।

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण! समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी