वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दाढ़ी से बनाया A से Z तक हर अक्षर, ब्रिटिश शख्स क्रिएटिविटी देख लोग हैरान; वीडियो वायरल

Beard Alphabet Viral Video यूके के एक व्यक्ति ने अपनी दाढ़ी-मूंछों से अंग्रेजी के A से Z तक हर अक्षर का आकार बनाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उसकी मेहनत, क्रिएटिविटी देखकर लोग हैरान हैं।

हितेश तिवारी

Beard Alphabet Art : सोशल मीडिया पर इन दिनों यूनाइटेड किंगडम के एक शख्स का वीडियो लोगों को खूब हैरान कर रहा है। इस व्यक्ति ने अपनी दाढ़ी और मूंछों को इतनी क्रिएटिविटी के साथ सजाया है कि वह हर अंग्रेजी अक्षर को चेहरे के बालों से बनाता नजर आता है। वीडियो की शुरुआत में वह अक्षर A दिखाता है, जिसे उसने अपनी दाढ़ी और मूंछों को तराश कर बनाया है।

जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वह B, C, D से लेकर Z तक हर अक्षर को चौंकाने वाले तरीके से बनाकर दिखाता है। हर अक्षर इतनी बारीकी से बनाया गया है कि यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि यह सब असली दाढ़ी-मूंछों से तैयार किया गया है।

दाढ़ी और मूंछों के साथ क्रिएटिविटी

वीडियो में दिखाया गया है कि हर अक्षर बनाने के लिए वह अपनी दाढ़ी पूरी तरह से बढ़ने देता है, फिर उसे मनचाहे आकार में काटता-छांटता है, वीडियो रिकॉर्ड करता है और फिर अगले अक्षर के लिए प्रक्रिया दोबारा शुरू करता है। गोल अक्षरों के लिए वह मूंछों को घुमाकर कर्व बनाता है, जबकि नुकीले अक्षरों के लिए दाढ़ी को तेज किनारों में बदल देता है।

इस मेहनत से यह साफ होता है कि उसने इस पूरे प्रोजेक्ट पर कई हफ्ते या शायद महीनों खर्च किए होंगे। उसके चेहरे पर दिखती सटीक कटिंग, अनोखी शेप्स और धैर्य ने लोगों को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

यह अजीब लेकिन बेहद दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और अब तक 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। कमेंट सेक्शन में लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा-“ये अब तक का सबसे डेडिकेटेड ग्रूमिंग प्रोजेक्ट है।” दूसरे ने कहा—“ये टैलेंट और पेशेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।”

वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा—“यह देखकर हंसी भी आती है और हैरानी भी कि आखिर कोई सोचता कैसे है ऐसे आइडिया!” एक अन्य ने कमेंट किया-“इस आदमी को सिर्फ कमिटमेंट के लिए अवॉर्ड मिलना चाहिए।” कई लोगों ने इसे “अजीब लेकिन संतोषजनक” बताया।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल