वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

सैंडविच शॉप के उद्घाटन में पहुंचा ह्यूमनॉइड रोबोट, पूजा और रिबन कटिंग के बाद किया जबरदस्त डांस

Humanoid Robot : उज्जैन में एक सैंडविच शॉप का उद्घाटन उस समय चर्चा में आ गया, जब समारोह में ह्यूमनॉइड रोबोट ने हिस्सा लिया। रोबोट ने पूजा और रिबन कटिंग के बाद डांस कर लोगों का ध्यान खींच लिया।

हितेश तिवारी

Robot Dance : मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक सैंडविच शॉप का उद्घाटन अपने अनोखे अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। आमतौर पर किसी दुकान के उद्घाटन में परिवार, दोस्त या स्थानीय लोग शामिल होते हैं, लेकिन यहां समारोह में एक ह्यूमनॉइड रोबोट खास मेहमान के तौर पर पहुंचा।

रोबोट ने न केवल उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया, बल्कि पूजा की रस्म में भी शामिल हुआ और रिबन कटिंग के दौरान लोगों के साथ नजर आया। इस अनोखे नजारे का वीडियो एक्स यूजर Nilay ने शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सैंडविच शॉप के उद्घाटन में पहुंचा रोबोट

वीडियो में ह्यूमनॉइड रोबोट को नारंगी रंग के स्कार्फ पहनाए हुए देखा जा सकता है। वह लाल कालीन पर खड़ा नजर आता है और उसके आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। बताया गया है कि रोबोट की सप्लाई इंदौर स्थित Bidyut Innovation ने की थी।

उद्घाटन के दौरान रोबोट ने पारंपरिक पूजा में हिस्सा लिया और इसके बाद रिबन कटिंग की रस्म भी हुई। समारोह में मौजूद लोगों के लिए यह नजारा काफी अलग था। कई लोग अपने मोबाइल फोन से रोबोट का वीडियो बनाते दिखाई दिए। इसके बाद रोबोट ने लोगों के बीच घूमकर हाथ हिलाया और उनसे इंटरैक्ट भी किया।

रोबोट ने पूजा, रिबन कटिंग और डांस किया

समारोह का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा रोबोट का डांस था। रोबोट ने अचानक डांस मूव्स दिखाने शुरू कर दिए, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग उत्साहित हो गए। कई लोगों ने इस पल को कैमरे में रिकॉर्ड किया। वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।

कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि आने वाले समय में रोबोट वेटर और कुक की जगह ले सकते हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने रोबोट की डांसिंग पर मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने तो मजाक में कहा कि यह रोबोट कई इंसानों से बेहतर डांस करता है। कुछ लोगों ने भारत में रोबोटिक्स के बढ़ते इस्तेमाल की तुलना चीन में हो रहे ह्यूमनॉइड रोबोट के प्रदर्शन से भी की।

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल