वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

एक यात्री को लेकर भिड़ गए दो रिक्शा चालक, सड़क पर शुरू हुई हाथापाई का वीडियो वायरल

Rickshaw Driver Fight Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक यात्री को लेकर दो रिक्शा चालक आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे।

हितेश तिवारी

Road Fight Video : सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कहीं मजेदार घटनाएं लोगों का ध्यान खींचती हैं तो कहीं बहस और झगड़े वाले वीडियो चर्चा में आ जाते हैं। मेट्रो, बस, पार्क या सार्वजनिक जगहों पर हुई बहस और हाथापाई के वीडियो अक्सर इंटरनेट पर तेजी से फैल जाते हैं।

इसी बीच एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें दो रिक्शा चालक बीच सड़क पर आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

दो रिक्शा चालकों की बीच सड़क पर हुई हाथापाई

वायरल वीडियो की शुरुआत में ही दो लोग रिक्शे के पास आपस में उलझते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और रिकॉर्डिंग लड़ाई शुरू होने के बाद की गई है। क्लिप में देखा जा सकता है कि दोनों रिक्शा चालक एक-दूसरे को पकड़कर धक्का-मुक्की और हाथापाई करते नजर आते हैं।

इसी दौरान रिक्शे में बैठा एक व्यक्ति भी नीचे उतर जाता है और दोनों को लड़ते हुए देखता रहता है। वीडियो में आसपास कोई ऐसा व्यक्ति नहीं दिखता जो दोनों को रोकने की कोशिश कर रहा हो। दोनों कई बार गिरते हैं, उठते हैं और फिर लड़ाई जारी रखते हैं।

लोगों ने इसे बढ़ते गुस्से और धैर्य की कमी से जोड़ा

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए दावा किया गया कि दोनों रिक्शा चालकों के बीच विवाद एक यात्री को लेकर हुआ था। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी।

एक यूजर ने लिखा, “इतनी लड़ाई देखकर लग रहा है जैसे कोई रेसलिंग मैच चल रहा हो।” दूसरे ने लिखा, “कुछ लोग छोटी बात को भी बड़ी लड़ाई में बदल देते हैं।” वहीं कुछ लोगों ने इसे सड़क पर बढ़ते गुस्से और धैर्य की कमी से जोड़कर भी देखा। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर