वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

TTE उठाता रह गया, मगर नहीं खुली नींद! ट्रेन में सोए यात्री का वीडियो देख लोग बोले- कलयुग का कुंभकरण

Passenger Sleeping Video : सोशल मीडिया पर ट्रेन के अंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री इतनी गहरी नींद में सोता नजर आता है कि उसे उठाने की तमाम कोशिशें भी नाकाम हो जाती हैं।

हितेश तिवारी

TTE Passenger Funny Video : आज के समय में सोशल मीडिया लोगों के मनोरंजन का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। स्मार्टफोन और इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के बाद हर दिन लाखों वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें से कुछ लोगों को हंसाते हैं तो कुछ हैरान कर देते हैं।

इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो ट्रेन के अंदर का है, जहां एक यात्री ऐसी गहरी नींद में सोया नजर आता है कि उसे उठाने की हर कोशिश बेकार साबित होती है।

TTE उठाता रहा, मगर यात्री की नहीं खुली नींद

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ट्रेन की साइड लोअर सीट पर आराम से सो रहा है। उसके पास ही उसका मोबाइल फोन भी रखा हुआ है। इसी दौरान एक शख्स उसे बार-बार उठाने की कोशिश करता है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वह टिकट चेक करने आया टीटीई हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो में दिखता है कि वह व्यक्ति सो रहे यात्री को कई बार आवाज देता है और हिलाने की भी कोशिश करता है, लेकिन यात्री न तो उठता है और न ही कोई प्रतिक्रिया देता है। उसकी गहरी नींद देखकर लोग हैरान रह गए। कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि अगर कोई उसका मोबाइल उठा ले जाए तो शायद तभी उसकी नींद खुले।

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वायरल वीडियो को एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, "जब आदमी के पास टिकट नहीं होता है और टीटीई साहब टिकट चेक करने आ जाएं, तो आदमी इसी तरह गहरी नींद में सोता है।" वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए।

एक यूजर ने लिखा, "इसका मोबाइल फेंक दो, अभी उठ जाएगा।" दूसरे ने कहा, "फोन लेकर चले जाओ, नींद तुरंत गायब हो जाएगी।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह सब समझ रहा है, बस उठने का नाटक नहीं कर रहा।" वहीं किसी ने मजाक में कहा, "जान दे दूंगा, पर उठूंगा नहीं।" यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त