पेंगुइन 
वायरल

ओलंपिक विजेताओं से कम नहीं हैं ये बेबी Penguins, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेरिस ओलंपिक 2024 में एथलीट के कई कारनामें देखने को मिले हैं। दुनिया भर के एथलीटों ने अपने देश के लिए कई पदक जीतें, लेकिन अब नेट जियो ने अंटार्कटिका के पेंगुइन को भी पदक विजेता बताया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बेबी पेंगुइन डाइविंग स्कील का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

शानू शर्मा

नवभारत डेस्क: ओलंपिक की धूम पूरी दुनिया में दीख  रही है। अलग-अलग देश के एशलीट अपने राष्ट्र का नाम रौशन करने में लगे हैं। वहीं नेशनल जियोग्राफिक के कुछ प्रत्याशित प्रतियोगियों ने भी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। नेट जियो द्वारा शेयर किया गया बेबी पेंगुइन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बेबी पेंगुइन अपनी डाइविंग स्कील का प्रदर्शन कर रहे हैं।

बेबी पेंगुइन के इस वीडियो को वन्यजीव फोटोग्राफर बर्टी ग्रेगरी द्वारा कैप्चर किए गए हैं। जिसमें पेंगुइन अंटार्कटिका में 50-फुट की चट्टान से छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। इस पूरी डॉक्यूमेंट्री को अप्रैल 2025 में रिलीज़ किया जाएगा। जिसका नाम सीक्रेट्स ऑफ़ द पेंगुइन बताया जा रहा है।

दिलों में पदक विजेता

इस वीडियो को अप्रैल 2024 में शेयर किया गया था।  जिसमें 700 नन्हें पेंगुइन अपनी पहली डुबकी लगाते नजर आ रहे थे। वहीं नेट जियो ने द्वारा इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें कहा गया कि पेरिस ओलंपिक में ये पंख वाले गोताखोरों की अनुपस्थित रहें। इन नन्हें बच्चों को हमारे दिल का पदक विजेता घोषित कर देना चाहिए।

इस वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा "यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि ये बेबी पेंगुइन पेरिस 2024 डाइविंग टीम में शामिल नहीं हो पाए।" पोस्ट में आगे लिखा "वे हमारे दिलों में पदक विजेता हैं और हम सीक्रेट्स ऑफ द पेंगुइन में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।" इस पोस्ट पर इस दृश्य को कैप्चर करने वाले बर्टी ग्रेगरी ने भी मजाकिया ढंग  से जवाब दिया। उन्होंने लिखा भले ही स्टाइल के लिए अंक कम मिले लेकिन उनके प्रयास के लिए पूरे अंक दिया जाना चाहिए।

अंटार्कटिका टीम के लिए गोल्ड

सोशल मीडिया पर इन प्यारे पेंगुइन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सोशल मीडिया यूजर इन छोटे पेंगुइन पर अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा अंटार्कटिका टीम के लिए गोल्ड तो बनता है। वहीं दूसरे यूजर ने विनेश फोगाट विवाद पर ध्यान दिलवाते हुए लिखा ये छोटू पेंगुइन को बुहत ज्यादा छींटे मारने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।

इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। लोग अब जल्द से जल्द पूरे डॉक्यूमेंट्री को रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन नन्हें जान की मेहनत को हमसब जल्द से जल्द देखना चाहते हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट