वायरल

मास्क को लेकर फ्लाइट में हुई बहस, महिला ने बुजुर्ग के साथ जो किया वीडियो देख रह जाएंगे दंग

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: मास्क को लेकर आए दिन कई सारे खबरे आती है। इसमें कई खबरें बेहद चौकाने वाली रहती है। ऐसी ही एक खबर आयी है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जहां कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दुनिया में कई देशों ने कड़े नियम लगाएं है ऐसे में मास्क भी बेहद जरुरी है। लेकिन मास्क को लेकर जो वीडियो सामने आया है वह बेहद चौकाने वाला है। आइए जानते है क्या है मामला... 

महिला ने बुजुर्ग को मारा तमाचा 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला फ्लाइट में एक बुजुर्ग शख्स को मास्क न पहनने पर थप्पड़ लगाती दिख रही है। इसमें सबसे ज्यादा हैरान करने की बात यह है कि महिला ने खुद मास्क नहीं पहना था।दरअसल हुआ ये कि प्लेन के अंदर इस बुजुर्ग शख्स ने अपना मास्क निकाल दिया था, जिससे महिला उस शख्स के साथ झगड़ने लगती है और झगड़ा इतना आगे बढ़ जाता है कि वो बुजुर्ग को थप्पड़ नर देती है।

अमेरिका की घटना

इस पूरे हैरान कर देने वाले मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर बहुत वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि यह घटना अमेरिका की है। अमेरिका के फ्लोरिडा के टैंपा से जॉर्जिया के एटलांटा जाने वाली डेल्टा फ्लाइट में इस महिला के बवाल का वीडियो सामने आया है। फ्लाइट में एक बुजुर्ग शख्स ने मास्क न लगाने पर महिला ने इतना बड़ा बवाल किया, और बुजुर्ग शख्स को थप्पड़ जड़ दिया।

महिला ने खुद नहीं लगाया मास्क

इस पुरे वीडियो में हैरानी वाली बात यह थी कि जो महिला मास्क को लेकर बुजुर्ग के साथ झगड़ा कर रही थी उस महिला ने खुद अपना फेस मास्क सही तरीके से नहीं लगाया हुआ था। महिला का मास्क उसकी ठुड्डी पर लटक रहा था, लेकिन महिला उस बुजुर्ग शख्स को कोरोना के नियमों का पालन करवाने पर उतारू हो गई थी, और बहस करने लगी। 

महिला अब सलाखों के पीछे 

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को whiskeytattoo नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आपको बता दें कि इस घटना के बाद महिला को एफबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में दिख रही इस महिला का नाम पैट्रीशिया कॉर्नवॉल है। जैसा की आपने वीडियो में देखा होगा की आखिर किस तरह वह महिला काफी गुस्से में नजर आ रही है और बार-बार बुजुर्ग शख्स को मास्क लगाने के लिए कह रही है। 

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

CM पद छोड़ेंगे फडणवीस? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच PM से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

Explainer: नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, पन्ना प्रमुख से मार्गदर्शक मंडल तक, कैसे काम करती है भाजपा?

PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ बयान पर केजरीवाल का पलटवार, बोले- ‘मैं दिमागी नक्सली हूं, मुझे गर्व है’

सिलाई के नाम पर लाए, जबरन कराया रैंप वॉक...पूर्व माओवादी महिलाओं का बड़ा दावा, रायपुर फैशन शो पर मचा बवाल!