वायरल वीडियो 
वायरल

किडनैपर से लिपटकर रोने लगा बच्चा, मां के पास जानें से किया इंकार, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप एक बच्चे का रोना देखकर कंफ्यूज हो जाओगे कि इसपर क्या महसूस करना है। वायरल हो रहा वीडियो एक बच्चा का है। जिसे एक किडनैपर ने लगभग 14 महीने पहले किडनैप कर लिया था। उस समय बच्चे की उम्र 11 महीने थी। अब बच्चा 2 साल का हो चुका है।

शानू शर्मा

नवभारत डेस्क: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कभी कोई ऐसी कहानी जिसे सुनकर आप रो देते हो। कुछ वीडियो ऐसे भी आते हैं जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप एक बच्चे का रोना देखकर कंफ्यूज हो जाओगे कि इसपर क्या महसूस करना है।

वायरल हो रहा वीडियो एक बच्चा का है। जिसे एक किडनैपर ने लगभग 14 महीने पहले किडनैप कर लिया था। उस समय बच्चे की उम्र 11 महीने थी। अब बच्चा 2 साल का हो चुका है। कठीन मेहनत के बाद पुलिस ने अब किडनैपर को पकड़ लिया। जिसके बाद बच्चे को उसके माता-पिता के पास छोड़ा गया। इस दौरान बच्चा किडनैपर को छोड़ने को तैयार नहीं होता है।

किडनैपर को छोड़ते ही रोने लगा बच्चा 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चा किडनैपर की गोद में नजर आता है। जिसके बाद अधिकारी बच्चे को किडनैपर की गोद से लेकर उसके मां-बाप को सौंप देते हैं। इस दौरान बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल हो जाता है। वहीं आरोपी किडनैपर के आंखों से भी आंसू रुक नहीं पा रहे होते हैं। बच्चे और किडनैपर के प्रेम को देख कोई मान ही नहीं सकता कि वो किडनैपर है। पुलिस जब बच्चे को उसके परिवार को सौंपती है तो उनसे काफी पूछताछ भी करती है।

लोगों ने दिया रिएक्शन

चिल्ला-चिल्ला कर रो रहे बच्चे का हाल देखकर पुलिस सभी परिवार वालों से यह बार-बार कंफर्म कराती है कि क्या आप ही उसके परिवार हो। जिसपर वो बताते हैं कि वो उसके सच्चे परिवार हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी प्यार मिल रहा है। इसी के साथ लोग प्यार पर भी काफी बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है इस इंसान की इंसानियत जिंदा है, चलो यह तो अच्छी बात है इसने किडनैप करके मर्डर नहीं किया नहीं तो आजकल लोग फिरौती मांगते हैं फिरौती नहीं मिलने पर जान ले लेते हैं। हालांकि कुछ लोगों ने दावा किया है कि ये कोई और दूसरा व्यक्ति नहीं है बल्कि उसका पिता है। उसने बच्चे को अपने ससुराल से उठाया था।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद