सोशल मीडिया पर शादी को लेकर काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं  
वायरल

सड़क पर दुल्हन अनजान लड़कों को रोककर बोली मुझसे शादी करलो, देखें फिर क्या हुआ?

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की रात के अंधेरे में दुल्हन की तरह खड़ी है। उसने लहंगा पहना हुआ है और पूरी तरह तैयार हैं। अचानक वह सड़क के उस पार से बाइक चला रहे लड़कों को रुकने का इशारा करती है।

शिवानी मिश्रा

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर शादी को लेकर काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं और ये हैरान करने वाली बात है। वीडियो में चार लड़कियों को एक ही समय में मंडप में शादी करते हुए दिखाया गया है, जबकि दूसरे में दुल्हन और दूल्हे के जंगली नृत्य के वीडियो हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन कई ऐसे मामले भी हैं जहां दुल्हन शादी समारोह का इंतजार कर रही है लेकिन दूल्हा पहुचता ही नहीं है।

इसी बीच आज हम आपके सामने एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जिसमें एक दुल्हन सड़क किनारे खड़ी होकर अनजान लड़कों को बुला रही है। और वो उन लड़कों कहती है कि मेरा दूल्हा भाग गया है, मुझसे शादी कर लो। दुल्हन की बात सुनते ही लड़के मौका पर ही वहा से भाग जाते हैं।

कहीं कोई भूत-प्रेत तो नहीं

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की रात के अंधेरे में दुल्हन की तरह खड़ी है। उसने लहंगा पहना हुआ है और पूरी तरह तैयार हैं। अचानक वह सड़क के उस पार से बाइक चला रहे लड़कों को रुकने का इशारा करती है। कम उम्र लड़के तुरंत अपनी बाइक खड़ी कर देते हैं। दुल्हन आती है, मुस्कुराती है और कहती है कि मेरा दूल्हा भाग गया। मुझसे शादी कर लो। लड़के पहले तो उसे आश्चर्य से देखते हैं। एक पल के लिए उन्हें कुछ समझ नहीं आता। लेकिन अगले ही पल वो बाइक स्टार्ट करता है और सड़क पर आ जाता है। इसी बीच बाइक पर सवार कुछ लड़के तेज आवाज में खुद को शादीशुदा बतलाते हैं। इस पूरे समय दुल्हन हंसती रहती है। अब आप सोच रहे होंगे कि वह कैसी दुल्हन है जो अपनी शादी खत्म होने से खुश है?

यूज़र्स ने किया मजेदार कमेंट

वीडियो पर कमेंट करते हुए यूज़र्स ने लिखा कि बच्चों की जान लोगी क्या? तो दूसरे ने लड़की के मेकअप का मजाक बना दिया और कमेंट में लिखा कि लड़के तुम्हारे मेकअप देखकर भाग गए होंगे. और कइयो ने लिखा कि इतना अच्छा ऑफर ठुकरा दिया भाई मैं सिंगल हूं, आप मुझसे शादी कर लो। और हसनें लगे, इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई लोगों की हालत खराब हो गई, सोचने लगे होंगे कि कहीं कोई भूत-प्रेत तो नहीं आ गई।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z