वायरल वीडियो स्नैपशॉट्स (सोर्स-सोशल मीडिया) 
वायरल

हापुड़ में दंबग दरोगा ने सरेराह लहराई रिवाल्वर; महिला को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में महिला के साथ सरेराह दंबगई करने वाले दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि पुलिस उपनिरीक्षक ने मामूली से विवाद के बाद कार से उतरकर न केवल हवा में अपनी सर्विस रिवाल्वर लहराई बल्कि महिला को सरेआम थप्पड़ भी जड़ दिए।

अभिषेक सिंह

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में महिला के साथ सरेराह दंबगई करने वाले दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि पुलिस उपनिरीक्षक ने मामूली से विवाद के बाद कार से उतरकर न केवल हवा में अपनी सर्विस रिवाल्वर लहराई बल्कि महिला को सरेआम थप्पड़ भी जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

हापुड़ जिले में एक पुलिस उपनिरीक्षक को ई-रिक्शा और उनकी कार की बीच मामूली टक्कर के बाद सड़क पर कथित रूप से एक महिला को थप्पड़ मारने और अपनी सर्विस पिस्तौल लहराने का वीडियो सामने आने के बाद निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वायरल हुआ था वीडियो

उन्होंने बताया कि बुधवार को हापुड़ (ग्रामीण) थाना क्षेत्र में मेरठ रोड पर हुई इस घटना की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया, " उपनिरीक्षक की पहचान शेर सिंह के रूप में हुई है, जो यहां पुलिस लाइन में तैनात हैं। बुधवार को शेर सिंह की कार और ई-रिक्शा के बीच मामूली टक्कर हो गई थी। इसके बाद वह गुस्से में आ गये तथा ई-रिक्शा चालक और यात्री के साथ बदसलूकी करने लगे।"

सस्पेंशन और जांच के आदेश

भटनागर ने बताया कि आरोपी उपनिरीक्षक ने एक महिला को थप्पड़ मारा और अपनी पिस्तौल भी निकाल ली। उन्होंने बताया कि जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अधीक्षक (हापुड़) ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और आरोपी सिंह को निलंबित कर दिया एवं मामले की जांच के आदेश भी दिए। भटनागर ने बताया कि मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा को सौंपी गई है।

-एजेंसी इनपुट के साथ

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट