वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चालान भरने के नाम पर नया SMS स्कैम! लिंक क्लिक करते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Challan Fraud सोशल मीडिया पर वायरल एक रेडिट पोस्ट ने नए SMS स्कैम का खुलासा किया है, जिसमें फर्जी चालान भरने के नाम पर लोगों को लिंक भेजकर ठगा जा रहा है। जानिए कैसे इस स्कैम से बचा जा सकता है।

हितेश तिवारी

Fake Traffic Challan : सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक नया टेक्स्ट मैसेज स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रेडिट पर एक यूजर ने इस स्कैम से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया है। यूजर को एक SMS मिला, जिसमें लिखा था कि उसके वाहन पर ट्रैफिक चालान दर्ज हुआ है और तुरंत एक लिंक पर क्लिक कर भुगतान करने को कहा गया है।

पहली नजर में यह मैसेज पूरी तरह सरकारी और भरोसेमंद लगता है, लेकिन यूजर ने सतर्कता दिखाते हुए लिंक खोलने से पहले मैसेज भेजने वाले नंबर की जांच की, जिसके बाद पूरा मामला संदिग्ध नजर आया।

रेडिट पर शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

यूजर ने पोस्ट कर बताया नया स्कैम अलर्ट

यूजर के मुताबिक, यह मैसेज एक सामान्य मोबाइल नंबर से भेजा गया था, न कि किसी सरकारी या ट्रैफिक विभाग के आधिकारिक शॉर्ट कोड से। मैसेज में एक शॉर्ट URL लिंक दिया गया था, जो असली सरकारी वेबसाइट जैसा दिखता है।

स्कैमर्स इसी भरोसे का फायदा उठाकर लोगों को गुमराह करते हैं। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसे लिंक पर क्लिक करता है, तो उसके फोन में मैलवेयर इंस्टॉल हो सकता है या वह फर्जी वेबसाइट पर अपनी बैंक या UPI डिटेल डाल सकता है, जिससे अकाउंट खाली होने का खतरा रहता है।

अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें

रेडिट पोस्ट वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में बताया कि उन्हें भी ऐसे ही मैसेज मिले हैं, जबकि उनके नाम पर कोई वाहन तक रजिस्टर्ड नहीं है। विशेषज्ञों की सलाह है कि किसी भी चालान या भुगतान से जुड़े मैसेज पर सीधे भरोसा न करें।

हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या ऐप जैसे mParivahan या राज्य ट्रैफिक पुलिस की साइट पर जाकर ही चालान की जानकारी जांचें। अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी स्थिति में अपनी निजी जानकारी साझा न करें। सतर्कता ही ऐसे ऑनलाइन स्कैम से बचने का सबसे बड़ा हथियार है।

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण

कश्मीर का 'लाल सोना' क्यों हो रहा है गायब? कौन है इसका पीछे का जिम्मेदार