Female teacher of Jaipur | Video  
वायरल

जयपुर की इस महिला टीचर को छात्र से पैर दबवाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही कर दिया गया सस्पेंड

राजस्थान के जयपुर में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका को एक छात्र से पैर दबवाने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। यह फैसला तब लिया गया जब वायरल वीडियो में एक छात्र शिक्षिका के पैर दबाता हुआ दिखाई दिया।

विकास कुमार उपाध्याय

जयपुर : शहर के एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका को एक छात्र से पैर दबवाने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय तब लिया गया जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता से जांच की। वायरल वीडियो में देखा गया कि एक छात्र कक्षा में शिक्षिका के पैर दबा रहा है, जिससे शिक्षिका के अनुशासन और आचरण पर सवाल खड़े हुए हैं।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने गुरुवार को जानकारी दी कि जैसे ही यह वीडियो सामने आया, विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करतारपुरा स्थित सरकारी स्कूल में एक अधिकारी को भेजा। प्रारंभिक जांच के बाद पाया गया कि तृतीय श्रेणी की शिक्षिका रेखा सोनी का आचरण नियमों और शिक्षा क्षेत्र के अनुशासन के खिलाफ है। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

यहां देखें वायरल वीडियो 

शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान शिक्षिका रेखा सोनी ने स्वीकार किया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और पैर में तेज दर्द हो रहा था। इस कारण उसने छात्र से पैर दबाने को कहा। हालांकि, विभाग ने इस दलील को अनुचित माना और कहा कि शिक्षकों का ऐसा आचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, क्योंकि यह न केवल शिक्षकों के पेशेवर आचरण के खिलाफ है बल्कि छात्रों के अधिकारों का भी उल्लंघन है।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले को गंभीरता से लिया गया है क्योंकि शिक्षकों का छात्रों से ऐसा व्यवहार करवाना न केवल अनैतिक है, बल्कि इससे शिक्षा के वातावरण और शिक्षक-छात्र संबंधों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने कहा, "शिक्षक विद्यार्थियों के आदर्श माने जाते हैं और उनका आचरण बच्चों के भविष्य को दिशा देता है। इस प्रकार की घटना से छात्रों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।"

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद