ताज देखने आई विदेशी महिला ने दिए सांवले को बच्चे जन्म, फोटो ( सो. सोशल मीडिया) 
वायरल

ताज देखने आई विदेशी महिला ने दिए सांवले को बच्चे जन्म, पति बोला- हे भगवान! VIRAL VIDEO ने मचाई हलचल

Dark Children of White Couple: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विदेशी महिला दो नवजात बच्चों संग दिखती है, जिन्हें देखकर उसका पति हैरान रह जाता है। वीडियो असली है या AI-जनरेटेड, रहस्य बरकरार है।

अमन उपाध्याय

Viral Video News: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो किसी रियलिटी शो के सीन जैसा लगता है, लेकिन ट्विस्ट यह है कि कोई नहीं जानता कि यह असली है या एआई (AI) से बनाया गया फेक वीडियो।

यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका है। इसमें एक अस्पताल का कमरा दिखता है, जहां एक विदेशी महिला दो नवजात बच्चों को गोद में लिए बैठी है। उसके पास खड़ा एक पुरुष, जो उसका पति बताया जा रहा है, बेहद घबराया और हैरान दिखता है।

ये मेरे बच्चे नहीं है

वीडियो में वह आदमी कहता है “ये क्या हो रहा है? क्या ये मेरे बच्चे हैं? इनकी त्वचा काली है, उनके बाल काले हैं... ये मेरे बच्चे नहीं हैं!” इसके बाद वह चिल्लाने लगता है “हे भगवान, हे भगवान!”। कुछ देर बाद वह कहता है “ये फरवरी में ताजमहल देखने भारत गई थी…” और इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच जाती है।

देखें VIDEO-

वीडियो में भावनाओं का ऐसा तूफान है कि देखने वाले भी असमंजस में पड़ जाते हैं कि यह कोई फिल्मी स्क्रिप्ट है या हकीकत। हालांकि अब तक किसी विश्वसनीय स्रोत ने इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है।

तरह-तरह की मिल रही प्रतिक्रियाएं

लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ यूजर्स ने इसे “AI जनरेटेड ड्रामा” बताया, तो कुछ ने इसे “भारतीय चमत्कार” कहकर मीम्स बना डाले। एक यूजर ने लिखा “मेड इन इंडिया”, जबकि दूसरे ने कहा, “सब कुछ ईश्वर की मर्जी से होता है।” वहीं कुछ लोगों ने वैज्ञानिक तर्क देते हुए कहा कि “जीन के आधार पर गोरे माता-पिता के बच्चे गहरे रंग के हो सकते हैं।”

वीडियो की सच्चाई चाहे जो भी हो, इंटरनेट पर यह टॉप ट्रेंड बन चुका है। हर कोई जानना चाहता है कि क्या यह एक असली घटना है या सिर्फ एक वायरल ड्रामा।

फिलहाल, वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया हाउस या किसी सरकारी एजेंसी की ओर से भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा और मनोरंजन का विषय बना रहेगा।

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर