- Hindi News »
- India »
- Weather Updates Cyclone Montha Continues To Wreak Havoc Heavy Snowfall On India China Border Red Alert In Sikkim
Weather Updates: तूफान मोंथा का कहर जारी, भारत-चीन सीमा पर भारी बर्फबारी, सिक्किम में रेड अलर्ट
IMD Weather: मौसम विभाग ने सिक्किम में अगले 24 घंटों में मौसम और खराब होने का रेड अलर्ट जारी किया है। पर्यटकों से ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा न करने की सलाह दी है। जानिए आपके जिले के मौसम का हाल।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

प्रतीकात्मक फोटो- सोर्स- सोशल मीडिया
Today Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम की दोहरी मार देखने को मिल रही है। सिक्किम में भारी बर्फबारी के चलते पारा जीरो से नीचे चला गया है, जिसके बाद रेड अलर्ट जारी हुआ है। दूसरी तरफ, चक्रवात मोंथा ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
भारत-चीन सीमा से लगे इलाकों में शुक्रवार को जबरदस्त बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे पूरे सिक्किम में तापमान में भारी गिरावट आई है। नाथुला, कुपुप और त्सोम्गो (चांगू) झील और उसके आसपास के कई इलाकों में पारा जीरो से नीचे चला गया है, जिससे यहां यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने सिक्किम में अगले 24 घंटों के लिए मौसम और खराब होने का रेड अलर्ट जारी किया है।
पर्यटकों के लिए जारी की गई गाइडलाइन
विशेषज्ञों का कहना है कि यह जलवायु परिवर्तन का असर हो सकता है, क्योंकि आम तौर पर ऐसी बर्फबारी नवंबर मध्य से शुरू होती है। सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें बर्फ हटाने के लिए लगातार काम कर रही हैं, वहीं पर्यटकों को ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा न करने की सलाह दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
MP: भीषण गर्मी के बीच बारिश से राहत, आज इन जिलों में Rain Alert
Weather Update: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में गर्मी से राहत, कई राज्यों में सता रही लू; जानें आपके शहर का हाल
अकोला: 3 मई तक भीषण हीटवेव और अचानक बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की दी सलाह
दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश! मई से पहले गिरे मोटे-मोटे ओले, लोगों को गर्मी से मिली राहत
तेलंगाना में 6 मौतें, आंध्र में बिजली गुल
चक्रवात ‘मोंथा’ के प्रभाव से हुई भारी बारिश ने तेलंगाना में तबाही मचा दी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश से जुड़े अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत की खबर है। तेलंगाना के सिद्धिपेट जिले में एक दंपती की मौत उफनती धारा पार करते समय हो गई, जबकि जंगांव जिले में एक महिला बहाव में बह गई। भारी बारिश के कारण वारंगल, हनमकोंडा, करीमनगर, खम्मम और नलगोंडा जैसे जिलों में सड़कें जलमग्न हो गईं और निचले इलाके भर गए।
वहीं, आंध्र प्रदेश में तूफान ‘मोंथा’ ने राज्य की बिजली व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। ऊर्जा मंत्री जी. रवि कुमार ने बताया कि तूफान के चलते करीब 13,000 बिजली के खंभे, 3,000 किलोमीटर तारें और 3,000 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस आपदा से राज्य को लगभग 5,265 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
कई राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट
मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों में आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किए हैं। झारखंड के 13 जिलों (जिसमें चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा और बोकारो शामिल हैं) के लिए 1 नवंबर तक भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, अरुणाचल प्रदेश में शनिवार से शुरू होकर अगले दो दिनों तक भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। तवांग, पश्चिम कामेंग और अंजॉ जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की आशंका है।
यह भी पढ़ें: मोकामा मर्डर में नया मोड़: दुलारचंद यादव की मौत गोली से नहीं अंदरूनी चोट से हुई, PM डॉक्टर का खुलासा
‘मोंथा’ के चलते ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
चक्रवाती तूफान ‘मोंथा‘ के असर से उत्तर बंगाल के कई जिलों, जैसे अलीपुरद्वार, कूचबिहार और दार्जिलिंग के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। खराब मौसम की वजह से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक प्रस्तावित भूटान की आधिकारिक यात्रा भी रद्द कर दी गई है।
Weather updates cyclone montha continues to wreak havoc heavy snowfall on india china border red alert in sikkim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jyeshtha Maas: ज्येष्ठ मास आज से शुरू, शत्रुओं पर विजय पाने के लिए करें ये अचूक उपाय, हर बाधा होगी दूर!
May 02, 2026 | 06:25 AMMaharashtra Weather: विदर्भ में पारा 44°C के पार, मुंबई में उमस का पहरा, जानें राज्य में अगले 48 घंटों का हाल
May 02, 2026 | 06:15 AMBirthday Horoscope 02 May: जानिए 2 मई को जन्मे लोगों के लिए कब आएगा सफलता और धन लाभ का सुनहरा समय
May 02, 2026 | 06:00 AMदिल्ली में ई-रिक्शा किराया डबल, अब 10 नहीं 20 रुपये में होगा सफर, जेब ढीली होना तय
May 02, 2026 | 05:13 AMरिचार्ज के बाद भी लाइट बंद? प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं दिखा तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
May 02, 2026 | 03:56 AMAaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
May 02, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
May 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














