स्वतंत्र देव सिंह (फोटो-सोशल मीडिया) 
वायरल

UP NEWS : पत्रकार ने विभाग के काम पर उठाया सवाल; मंत्री बोले- मीडिया को रोको!

उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विभागीय काम पर पत्रकार ने सवाल पूछा तो उन्होंने गुस्से में कहा प्रेस को निकालो बाहर

Saurabh Pal

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की सोशल मीडिया पर जमकर फजीहत हो रही है। मामला पत्रकारों से जुड़ा हुआ है। लखनऊ में एक पत्रकार ने जल शक्ति मंत्री से विभागीय काम-काज को लेकर सवाल पूछ लिया। इस पर स्वतंत्र देव सिंह भड़क गए। उन्होंने कहा कि प्रेस वालों को निकालो बाहर।

जब सीएम योगी के मंत्री अधिकारियों को पत्रकारों को गुस्से में बाहर निकालने का निर्देश दे रहे थे, तभी किसी ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब लोग इसी वीडियो को आधार बनाकर स्वतंत्र देव सिंह पर निशाना साध रहे हैं।

स्वतंत्र देव सिंह बोले-बीच में कोई टोकने न पाए

वायरल वीडियो में स्वतंत्र देव सिंह से एक पत्रकार सवाल पूछता है कि जल जीवन मिशन का काम कैसा चल रहा है। इतने में स्वतंत्र देव कहते हैं कि प्रेस वालों को निकालों बीच में कोई टोंकने न पाए। वीडियो में ऐसा कहते हुए मंत्री को सुना जा सकता है।

प्रदेश में चल रही है हर घर जल योजना

बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री हैं। इसके साथ ही इनकी भाजपा के शीर्ष नेताओं से करीबी भी है। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही प्रदेश में ओबीसी का चेहरा भी हैं। वर्तमान में सरकार प्रदेश में हर घर जल योजना चला रही है, जिसके तहत हर घर तक पेयजल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसी को लेकर पत्रकार ने सवाल पूछा तो सभी को मंत्री जी का गुस्सा झेलना पड़ गया।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज