वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

यूरोप में गन्ने के रस का देसी ठेला वायरल, विदेशी भी हुए इसके स्वाद के दीवाने

Europe Sugarcane Juice Viral Video : यूरोप की सड़कों पर गन्ने के रस का देसी ठेला वायरल हो गया है, जहां विदेशी भी इस भारतीय पेय का मजा लेते नजर आ रहे हैं।

हितेश तिवारी

Indian Drink in Europe Viral Video : भारतीय पारंपरिक पेय जैसे मसाला चाय और मैंगो लस्सी पहले ही दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके हैं, और अब शूगरकेन जूस भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय होता नजर आ रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यूरोप की सड़कों पर गन्ने के रस का देसी ठेला नजर आता है।

इस वीडियो में विदेशी लोग बड़े चाव से इस भारतीय पेय का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह साफ है कि भारतीय स्वाद अब वैश्विक स्तर पर लोगों को आकर्षित कर रहा है।

विदेश में भारतीय ने खोला गन्ने के जूस का ठेला

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @prabhuvisha नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यूरोप में गन्ने का रस देखकर पोस्ट करने वाली महिला हैरान रह गई, क्योंकि उसे यह हमेशा एक भारतीय या एशियाई पेय ही लगता था।

उसने यह भी बताया कि भारत में जहां यह बेहद सस्ता (करीब 20 से 50 रुपये) मिलता है, वहीं यूरोप में इसकी कीमत 200 से 500 रुपये तक पहुंच जाती है। इतना ही नहीं, वहां इसे नए अंदाज में पेश किया जा रहा है, जैसे इसमें रम मिलाकर कॉकटेल के रूप में सर्व करना, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर गर्व जताया

वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने गर्व जताया कि भारतीय पेय अब विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जल्द ही इसका श्रेय भी यूरोप को दे दिया जाएगा।

यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि भारतीय खानपान और पेय संस्कृति की खासियत दुनिया भर में लोगों को अपनी ओर खींच रही है। देसी ठेले से शुरू हुआ गन्ने का रस अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बना रहा है।

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में