वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

फोन पर बात कर रही महिला पर पीछे से कुत्ते का हमला, वीडियो देख सहमे लोग

Woman Attacked by Dog : सड़क किनारे फोन पर बात कर रही महिला पर अचानक कुत्ते ने किया हमला, वीडियो वायरल होने के बाद बहस तेज। लोग इसे बढ़ती समस्या मानते हुए सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Dog Attack Viral Video : आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं एक बार फिर चर्चा में हैं, और इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने लोगों को डरा दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में एक महिला अपने मोहल्ले की सड़क पर आराम से फोन पर बात करती नजर आती है।

तभी अचानक एक कुत्ता पीछे से बिना भौंके दौड़ता हुआ आता है और महिला के पैर में काट लेता है। यह सब इतनी तेजी से होता है कि महिला को संभलने तक का मौका नहीं मिलता।

कुत्ते ने किया महिला पर हमला

वीडियो में दिखता है कि कुत्ते के काटते ही महिला घबरा जाती है और जोर-जोर से चिल्लाते हुए वहां से भागने की कोशिश करती है। डर और हड़बड़ी में वह संतुलन खो बैठती है और सड़क पर गिर जाती है।

इसके बाद वह किसी तरह घिसटकर खुद को बचाने की कोशिश करती है, लेकिन डर के कारण बार-बार गिरती नजर आती है। कुछ ही देर में आसपास के लोग वहां पहुंचते हैं और कुत्ते को भगाकर महिला की मदद करते हैं।

लोगों ने की सख्त कदम उठाने की मांग

इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर आवारा कुत्तों के मुद्दे पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे बढ़ती समस्या मानते हुए सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, वहीं डॉग लवर्स कुत्तों के साथ मानवीय व्यवहार और सही प्रबंधन की बात कर रहे हैं।

हालांकि इस घटना ने यह जरूर दिखा दिया है कि सड़क पर अचानक होने वाले ऐसे हमले कितने खतरनाक हो सकते हैं, जहां पीड़ित को बचाव का मौका तक नहीं मिल पाता।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक