वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

स्पीति वैली में बस की छत पर बैठकर सफर करते दिखे पर्यटक, 200 मीटर गहरी खाई के बीच वायरल वीडियो पर मचा बवाल

Spiti Valley Viral Video : स्पीति वैली में बस की छत पर बैठकर सफर कर रहे पर्यटकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग टूर ऑपरेटर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Bus Roof Viral Video : हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत स्पीति वैली अपनी बर्फीली चोटियों, बौद्ध मठों और मनमोहक प्राकृतिक नजारों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। लेकिन इन दिनों यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अलग वजह से चर्चा में है।

वायरल वीडियो में करीब 10 पर्यटक एक चलती बस की छत पर बैठकर पहाड़ी रास्तों का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे करीब 200 मीटर गहरी खाई है, जिसके नीचे सतलुज नदी बहती है। ऐसे में वीडियो देखकर कई लोग इसे बेहद खतरनाक बता रहे हैं।

बस की छत पर बैठकर सफर करते दिखे पर्यटक

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर निखिल सैनी नाम के यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट के साथ लिखा गया कि यहां रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद मुश्किल होते हैं, लेकिन कुछ लोग बस की छत पर बैठकर सफर करना "कूल" समझ रहे हैं।

वीडियो में दिखाई दे रही बस को कुछ यूजर्स ने बलवंत ऑपरेटर्स की बस बताया है। हालांकि, वीडियो कब का है और इसमें दिख रहे लोगों की पहचान या घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वीडियो से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती।

यूजर्स ने टूर ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने टूर ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यात्रियों को इस तरह बस की छत पर बैठने की अनुमति देना गंभीर लापरवाही हो सकती है।

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "एक जोर का ब्रेक लगा तो सीधा बंजी जंप हो जाएगा।" वहीं दूसरे ने इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पहाड़ी इलाकों में यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा