वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)  
वायरल

यूपी के सोनभद्र में टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! महिला वकील और परिवार की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Toll Plaza Violence : यूपी में टोल शुल्क को लेकर हुई मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियों और कथित गुंडों ने महिला वकील आरती पांडे और उनके परिवार के साथ जमकर मारपीट की।

हितेश तिवारी

Woman Lawyer Beaten : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक बेहद शर्मनाक और आक्रोश पैदा करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों और कथित गुंडों ने महिला वकील और उनके परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का नाम आरती पांडे है, जो अपने परिवार के साथ कार से यात्रा कर रही थीं। टोल शुल्क को लेकर कर्मचारियों से उनकी हल्की बहस हो गई, लेकिन कुछ ही देर में हालात बिगड़ते चले गए और बात हाथापाई से सीधी लाठी-डंडों तक पहुंच गई।

महिला होने का भी नहीं रखा लिहाज

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा पर मौजूद कई लोग मिलकर आरती पांडे और उनके परिजनों पर हमला कर रहे हैं। हमलावरों ने महिला होने का भी कोई लिहाज नहीं किया और खुलेआम मारपीट करते नजर आए।

परिवार के सदस्य महिला वकील को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन भीड़ के सामने वे बेबस दिखाई दिए। इस बर्बर हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

वीडियो वायरल होते ही फूटा लोगों का गुस्सा

घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने इस घटना को कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल बताया है। एक यूजर ने लिखा कि आज के दौर में जब लगभग हर वाहन पर फास्टैग लगा है, तब टोल प्लाजा पर इस तरह की हिंसा बेहद निंदनीय है।

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि जब कानून की रक्षा करने वाले वकील ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक की सुरक्षा का क्या हाल होगा। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करे और टोल ठेकेदार व दोषियों पर बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाए।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान