वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बैंक में घुसा सांप : डर के इधर-उधर भागने लगे लोग, कर्मचारी कुर्सी छोड़ काउंटर पर चढ़े; वीडियो वायरल

PNB Bank Snake Video: PNB बैंक की एक शाखा में सांप घुसने से कर्मचारी घबरा गए और कामकाज ठप हो गया। वीडियो में स्टाफ को कुर्सियों और काउंटरों पर चढ़ते देखा गया।

हितेश तिवारी

PNB Bank Snake Viral Video : मध्य प्रदेश के दतिया जिले के नजदीक थरेट में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक शाखा में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक सांप बैंक के अंदर घुस आया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Hellobanker के शेयर किए गए वीडियो में दिखाई देता है कि बैंक कर्मचारी एकदम घबराहट में इधर-उधर भागने लगते हैं।

कई कर्मचारी कुर्सियों, काउंटरों और टेबलों पर चढ़ जाते हैं ताकि वे सांप से दूर रह सकें। वहीं सांप बिना किसी जल्दबाजी के आराम से फर्श पर सरकता हुआ नजर आता है, मानो उसे आसपास मची अफरा-तफरी से कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा हो।

सांप के घुसने से बैंक में मचा हड़कंप

वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि “PNB बैंक ब्रांच थरेट, दतिया (ग्वालियर के पास) में सांप घुस आया, कामकाज ठप, स्टाफ में दहशत।” हालांकि घटना के लोकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो में साफ दिखता है कि कर्मचारी सांप से बस जितना दूर रह सकें, उतना दूर जाने की कोशिश कर रहे हैं।

कुछ कर्मचारी डर के मारे वहीं खड़े रह जाते हैं, जबकि अन्य लोग सांप की हरकतों को देखकर घबराहट में इशारों से एक-दूसरे को सतर्क करते हैं। इस दौरान किसी को समझ नहीं आता कि तुरंत मदद बुलाई जाए या पहले सुरक्षित दूरी बनाई जाए।

वीडियो देख लोगों ने जताई चिंता

वीडियो के आगे बढ़ने पर एक कर्मचारी हिम्मत दिखाते हुए एक वाइपर की मदद से सांप को धीरे-धीरे बाहर की ओर धकेलने की कोशिश करता है। बाकी कर्मचारी वहीं कुर्सियों पर चढ़े रहते हैं और पूरी घटना को डर और सावधानी से देखते रहते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कई यूजर्स ने उम्मीद जताई कि सांप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया गया होगा। कुछ ने यह भी लिखा कि शायद सांप रास्ता भटककर बैंक में पहुंच गया हो। वहीं कई लोग इस घटना पर चर्चा करते दिखे कि कैसे सेमी-अर्बन और ग्रामीण इलाकों में ऑफिसों में इस तरह के वाइल्डलाइफ एनकाउंटर असामान्य नहीं हैं और मनुष्यों व जानवरों दोनों के लिए डर और भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी