वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

शिमला की बर्फ में सिविक सेंस गायब, कपड़े उतारकर सड़क पर नाचते दिखे लोग, वीडियो वायरल

Shirtless Dance On Road : शिमला में बर्फबारी के बीच कुछ पर्यटकों ने सड़क पर कपड़े उतारकर डांस किया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सिविक सेंस और पर्यटन स्थलों पर जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

हितेश तिवारी

Civic Sense Missing : शिमला का नाम आते ही आंखों के सामने बर्फ से ढकी पहाड़ियां, ठंडी हवा और सुकून भरा माहौल आ जाता है। हर साल हजारों सैलानी यहां बर्फ देखने और प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस खूबसूरत हिल स्टेशन की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में कुछ युवक बर्फबारी के बीच सड़क पर शर्टलेस होकर नाचते, उछलते और पुशअप मारते नजर आ रहे हैं। जिस जगह लोग शांति से बर्फ का आनंद लेना चाहते हैं, वहां इस तरह की अराजकता कई लोगों को खटक रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा सिविक सेंस को लेकर फूट पड़ा है।

बर्फबारी में सड़क पर शर्ट उतारकर नाचे युवक

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़कों का एक ग्रुप सड़क के बीचों-बीच कपड़े उतारकर डांस कर रहा है, जबकि आसपास गाड़ियां खड़ी हैं और लोग आ-जा रहे हैं। इसी दौरान शिमला से जुड़े कुछ और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें बर्फीली सड़कों पर कारें फिसलती नजर आ रही हैं।

महंगी और लग्जरी कारें तक बर्फ पर नियंत्रण खो देती हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे हालात में सड़क पर इस तरह की हरकतें न सिर्फ गलत हैं, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती हैं। कई लोग मान रहे हैं कि बाहर घूमने जाते ही कुछ लोग जिम्मेदारी और नियम-कायदों को भूल जाते हैं।

यूजर्स ने प्रशासन से सख्ती की मांग की

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “जमीन बेचकर पैसा मिल सकता है, लेकिन बुद्धि नहीं खरीदी जा सकती।” दूसरे ने कहा कि ऐसे लोगों को बर्फबारी वाली जगहों पर जाने की इजाजत ही नहीं मिलनी चाहिए। कुछ यूजर्स ने प्रशासन से सख्ती की मांग भी की है, ताकि पर्यटन स्थलों की गरिमा बनी रहे।

शिमला जैसे हिल स्टेशन सिर्फ मौज-मस्ती की जगह नहीं, बल्कि प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग बर्फ का आनंद लेने के साथ-साथ सिविक सेंस और जिम्मेदारी भी दिखाएं, ताकि ये खूबसूरत जगहें सुरक्षित और साफ बनी रहें।

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे