हाथ में यूरिन बैग, सिर पर पट्टी, प्लास्टर के साथ ठेके पर पहुंचा युवक (फोटो- सोशल मीडिया) 
वायरल

शराब की ऐसी तलब! सिर पर पट्टी, हाथ में यूरिन बैग... अस्पताल से सीधे ठेके पहुंचा मरीज, VIDEO वायरल

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अस्पताल में भर्ती मरीज गंभीर अवस्था में सीधे ठेके पर शराब खरीदने पहुंच गया। इस पूरी घटना को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

सौरभ शर्मा

UP hospital patient drinks alcohol: यूपी के शाहजहांपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज अपनी गंभीर हालत की भी परवाह नहीं की। मरीज के सिर पर पट्टी बंधी थी, हाथ में यूरिन बैग लगा था, और प्लास्टर भी चढ़ा था, लेकिन शराब की तलब उसे अस्पताल से खींचकर सीधे देसी ठेके तक ले गई। यह मरीज डॉक्टरों और अपने परिवार वालों को चकमा देकर बाहर निकला और शराब पीकर वापस अपने बेड पर आकर लेट गया।

यह पूरा मामला शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज का है। मरीज का नाम विपिन है, जो थाना निगोही क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले विपिन का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल पर स्थित वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसी बीच वह अस्पताल के कर्मचारियों और अपने तीमारदारों को चकमा देकर चुपके से बाहर निकल गया। उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ठेके से खरीदी शराब, हैंडपंप पर बैठकर पी

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि विपिन अस्पताल से निकलकर सीधे शराब के ठेके पर पहुंचा। वहां उसने देसी शराब खरीदी। इसके बाद वह पास में ही लगे एक हैंडपंप पर गया। उसने हैंडपंप से पानी लिया और वहीं बैठकर आराम से शराब पी। शराब पीने के बाद उसने बची हुई शराब की बोतल अपनी जेब में रख ली और नशे की हालत में वापस अपने वार्ड में जाकर चुपचाप बेड पर लेट गया।

मां का छलका दर्द, प्रिंसिपल ने दिए जांच के आदेश

इस घटना पर मरीज विपिन की मां का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि बेटे का एक्सीडेंट हुआ था, उसका दिमाग ठीक से काम नहीं करता। उन्होंने बताया कि एक महीने पहले ही विपिन की पत्नी की कैंसर से मौत हुई है, वह भी अस्पताल में भर्ती रही थी। अब बेटे की इस हरकत से वे बहुत परेशान हैं।

वहीं, मामला सामने आने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य राजेश कुमार ने फोन पर बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मरीज का इस हालत में अस्पताल से बाहर निकल जाना और शराब खरीद कर पीना, मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, 'आज तक' इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें

Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा