वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

शादी के मंडप में लैपटॉप लेकर काम करती दुल्हन, वायरल तस्वीर ने वर्क कल्चर पर छेड़ी बहस

Wedding Bride Laptop Work शादी के मंडप में लैपटॉप पर काम करती दुल्हन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यह तस्वीर वर्क प्रेशर और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर नई बहस छेड़ रही है।

हितेश तिवारी

Wedding Bride Laptop Viral Photo : आजकल भारत में वर्क प्रेशर और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर लगातार बहस चल रही है। एक तरफ ‘राइट टू डिस्कनेक्ट’ जैसे मुद्दे उठ रहे हैं, जिसमें यह मांग की जा रही है कि ऑफिस टाइम के बाद कर्मचारियों को काम से दूर रहने का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई है, जिसने इस बहस को और तेज कर दिया है।

इस तस्वीर में एक दुल्हन शादी के मंडप में पूरे ब्राइडल लुक में बैठी है, लेकिन उसके सामने लैपटॉप खुला हुआ है और वह ऑफिस का काम करती नजर आ रही है। शादी जैसे खास मौके पर काम करने का यह दृश्य लोगों को हैरान कर रहा है।

शादी के मंडप में ही बैठकर शुरू कर दिया काम

वायरल तस्वीर को X (पहले ट्विटर) पर KoyalAI स्टार्टअप के CEO मेहुल अग्रवाल ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि तस्वीर में दिख रही दुल्हन उनकी बहन गौरी अग्रवाल हैं, जो KoyalAI की को-फाउंडर भी हैं। मेहुल के मुताबिक, शादी की एक रस्म पूरी होने के महज 10 मिनट बाद कंपनी के सिस्टम में एक बड़ा तकनीकी बग आ गया था।

यह समस्या तुरंत ठीक करना जरूरी था, क्योंकि इसका असर कस्टमर एक्सपीरियंस पर पड़ सकता था। ऐसे में गौरी ने शादी के मंडप में ही बैठकर लैपटॉप खोला और टीम के साथ मिलकर उस बग को सुलझाया।

यूजर्स ने लड़की के समर्पण और प्रोफेशनल जिम्मेदारी की तारीफ की

इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंट गई। कई यूजर्स ने गौरी के समर्पण और प्रोफेशनल जिम्मेदारी की तारीफ की और कहा कि जब फाउंडर्स खुद इतनी मेहनत करते हैं, तभी स्टार्टअप आगे बढ़ता है। वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने इसे खराब वर्क कल्चर का उदाहरण बताया।

उनका कहना है कि शादी जैसे निजी और यादगार पल में भी काम करना इस बात का संकेत है कि आज की कॉरपोरेट संस्कृति में काम का दबाव जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। कुल मिलाकर यह तस्वीर लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि आखिर काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन कहां होना चाहिए।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन