वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

स्कूल ड्रेस में सड़क पर बनाई रील, लड़की की हरकत से लगा लंबा ट्रैफिक जाम; वीडियो वायरल

Viral Reel Controversy स्कूल ड्रेस में एक लड़की सड़क के बीच खड़े होकर रील बनाती दिखी, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे खतरनाक बताते हुए नाराजगी जता रहे हैं।

हितेश तिवारी

School Girl Reel Viral : सोशल मीडिया पर रोजाना लाखों रीलें बनती हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों की चिंता बढ़ा देते हैं। इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल ड्रेस पहनी एक लड़की ट्रैफिक से भरी सड़क के बीच उतरकर रील बनाती नजर आती है।

वीडियो में लड़की कभी जमीन पर लेट जाती है, तो कभी घुटनों के बल बैठकर अलग-अलग पोज देती है। कई बार वह सड़क के बीचोंबीच अकड़कर खड़ी रहती है, जिससे आने-जाने वाले वाहन चालक अचानक ब्रेक लगा देते हैं। लड़की का यह रील बनाने का जुनून ट्रैफिक में खलबली मचा देता है और यह साफ दिखता है कि ऐसा स्टंट किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

रील बनाने के कारण परेशान हुए लोग

वीडियो की शुरुआत में लड़की अचानक सड़क के बीच बैठ जाती है और कैमरे को देखते हुए स्लो-मोशन वाला फिल्मी पोज देती है। कुछ ही देर बाद वह जमीन पर झुककर ऐसे मूवमेंट करती है, मानो किसी डांस वीडियो का क्लाइमेक्स शूट हो रहा हो। इस दौरान पीछे खड़े बाइक सवार, कार ड्राइवर और ऑटोरिक्शा चालक असमंजस में खड़े दिखते हैं।

धीरे-धीरे ट्रैफिक एकदम रुक जाता है और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। वीडियो के आखिरी हिस्से में लड़की कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए डांस स्टेप करने लगती है, जबकि ट्रैफिक दोनों ओर रुका रहता है। लोग गाड़ियों से झांक-झांककर इस अजीबोगरीब हरकत को देखते नजर आते हैं।

वीडियो देख भड़के लोग

इस वीडियो को एक्स अकाउंट @ArunKoslii से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। कई यूजर्स ने वीडियो की आलोचना करते हुए कहा कि सड़क जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के स्टंट करना खतरनाक है और दूसरों की जान को जोखिम में डालने जैसा है। लोगों का कहना है कि रील के चक्कर में ट्रैफिक रोकना और नियम तोड़ना गलत ट्रेंड को बढ़ावा देता है।

कुछ यूजर्स ने मांग की है कि ऐसे वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि अन्य लोग भी सबक ले सकें। वायरल वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि लाइक्स और व्यूज़ के पीछे भागते हुए युवा किस तरह सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं।

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल