सऊदी अरब में फंसे एक भारतीय मजदूर के वायरल वीडियो को दृश्य (फोटो- सोशल मीडिया) 
वायरल

'भैया, मुझे बचा लो...' सोशल मीडिया पर रीच पाने के लिए सऊदी से भारतीय शख्स ने की झूठी दर्द भरी अपील

सऊदी अरब में फंसे एक भारतीय मजदूर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामले में भारतीय दूतावास ने संज्ञान लिया और सामने आया कि वीडियो फेक है इसे सिर्फ सोशल मीडिया पर रीच पाने के लिए बनाया गया।

सौरभ शर्मा

Indian worker From Saudi Arabia Viral Video:"प्लीज हेल्प, मैं मर जाऊंगा... मुझे मेरी मां के पास जाना है।" ये दर्द भरे शब्द सऊदी अरब में फंसे एक भारतीय मजदूर के हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला यह युवक वीडियो में रोते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा है। उसका आरोप है कि मालिक ने उसका पासपोर्ट छीन लिया है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। यह मार्मिक अपील हर किसी का दिल दहला रही है।

वीडियो में यह शख्स बेहद परेशान और डरा हुआ दिख रहा है। वह कहता है, "कपिल ने मेरा पासपोर्ट ले लिया है। मैंने बोला कि मुझे घर जाना है तो कपिल ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है।" वह लोगों से वीडियो को इतना शेयर करने की अपील कर रहा है, "आप चाहे हिंदू हो या कोई भी हो, भाई प्लीज मेरी हेल्प कर दो।" वह चाहता है कि यह वीडियो प्रधानमंत्री तक पहुंचे और वह भारत लौट पाए। वह अपने आसपास का सूनसान इलाका दिखाते हुए कहता है कि "देखो यहां पर दूर-दूर तक कोई नहीं है।"

वीडियो वायरल होते ही एक्शन में दूतावास

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब देते हुए कहा कि वे उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों के सामने एक बड़ी चुनौती है। दूतावास ने स्पष्ट किया कि आगे कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती क्योंकि वीडियो में मजदूर ने सऊदी अरब में अपनी सही जगह, कॉन्टैक्ट नंबर या अपने मालिक (एंप्लॉयर) के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं दी है। दूतावास ने पोस्ट करने वाली कल्पना नाम की यूजर से भी सार्वजनिक रूप से आग्रह किया है कि वह मजदूर की पहचान और पते के बारे में ज़्यादा जानकारी दें, ताकि उसकी तलाश में मदद मिल सके और उस तक पहुंचा जा सके।

कफाला सिस्टम खत्म, फिर भी शोषण?

यह दर्दनाक घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ ही हफ्ते पहले सऊदी अरब ने अपनी विवादास्पद 'कफाला प्रणाली' को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया है। यह एक ऐसी रोजगार व्यवस्था थी जो मालिक को मजदूर पर अत्यधिक नियंत्रण देती थी। इस सिस्टम पर लंबे समय से प्रवासी श्रमिकों के शोषण और उनके साथ दुर्व्यवहार को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। कफाला सिस्टम के हटने को एक बड़े सुधार के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन इस नए वीडियो ने प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रयागराज के हंडिया का रहने वाला यह युवक अब बस किसी तरह अपने घर, अपनी मां के पास लौटना चाहता है। सूचना ऐसी भी आ रही है इस व्यक्ति को रील बनाने का चस्का लग गया है और उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर रीच पाने के लिए इस तरह का फेक प्रोपेगेंडा रचा था।

(नोट- नवभारत इस खबर की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है, सूचना सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर तैयार की गई है।)

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र पारित, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश