वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

संत प्रेमानंद महाराज की तस्वीर देख चोर में जागी इंसानियत, चोरी किया मोबाइल खुद लौटाया

Premanand Maharaj Viral Video : मथुरा के संत प्रेमानंद महाराज की तस्वीर ने एक चोर का दिल बदल दिया। मोबाइल चोरी करने वाला व्यक्ति स्क्रीन पर संत की फोटो देखकर लौट आया और फोन उसके मालिक को वापस कर दिया।

हितेश तिवारी

Stolen Mobile Returned : उत्तर प्रदेश के मथुरा से जुड़ा एक भावुक और इंसानियत से भरा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम का है, जहां वह भक्तों के साथ एकांतिक वार्तालाप कर रहे थे।

इसी दौरान एक भक्त अपनी आपबीती सुनाने पहुंचता है, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भावुक हो जाते हैं और खुद संत प्रेमानंद महाराज ठहाके लगाकर हंस पड़ते हैं। भक्त बताता है कि उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया था, लेकिन मोबाइल की स्क्रीन पर संत प्रेमानंद महाराज की तस्वीर होने की वजह से चोर का दिल बदल गया और उसने फोन लौटा दिया।

संत प्रेमानंद महाराज की तस्वीर के कारण नहीं चुराया फोन

भक्त संत को बताता है कि उसने अपना मोबाइल गाड़ी में रखा हुआ था। मौका देखकर एक चोर मोबाइल लेकर चला गया। जब चोर ने फोन ऑन किया, तो लॉक स्क्रीन पर संत प्रेमानंद महाराज की तस्वीर दिखी। यह देखकर चोर वहीं रुक गया और गाड़ी के पास खड़े होकर मोबाइल मालिक का इंतजार करने लगा।

कुछ देर बाद जब फोन के मालिक वापस आए, तो चोर ने खुद आगे बढ़कर मोबाइल उन्हें लौटा दिया। इतना ही नहीं, फोन लौटाते वक्त चोर ने कहा, “आपका फोन इसलिए बच गया क्योंकि आपके गुरु संत प्रेमानंद महाराज हैं।” यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

प्रेमानंद महाराज के सत्संग ने लोगों को बदला

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं और लोग इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “मैं मुस्लिम हूं, लेकिन संत प्रेमानंद महाराज की बहुत इज्जत करता हूं, क्योंकि वह सच्चाई और अच्छे कर्म की बात करते हैं।” वहीं कई लोगों ने कहा कि संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग और विचार लोगों की सोच बदल रहे हैं।

संत प्रेमानंद महाराज हमेशा राधा नाम जप, सत्य, सेवा और अच्छे कर्मों का संदेश देते हैं। उनके भक्त सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैले हुए हैं। यह वायरल वीडियो साबित करता है कि सच्चे विचार और सच्चे संत इंसान के भीतर छिपी इंसानियत को जगा सकते हैं।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना