वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जिम में साधु बाबा ने उठाया भारी वजन, पहले उड़ाया मजाक फिर देखकर रह गए सब हैरान

Sadhu Baba Gym Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साधु जैसे वेश में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिम में भारी वजन उठाते नजर आते हैं। यह देख सभी लोग हैरान रह जाते हैं।

हितेश तिवारी

Sadhu Lifting Weights Video : कहते हैं कि किसी व्यक्ति की ताकत का अंदाजा उसके कपड़ों या हुलिये से नहीं लगाया जा सकता। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात को सही साबित करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में साधु जैसे वेश में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिम में भारी वजन उठाते दिखाई देते हैं।

शुरुआत में जिम में मौजूद कुछ युवा उन्हें देखकर हंसते और मजाक करते नजर आते हैं, लेकिन कुछ ही पलों में वही लोग उनकी ताकत देखकर हैरान रह जाते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं।

साधु बाबा की फिटनेस देख लोग हैरान

यह वीडियो X पर @Bahubali_IND2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि जिम में मौजूद लोग पहले साधु बाबा का मजाक बना रहे थे, लेकिन जब उन्होंने भारी बारबेल उठाया तो सबकी बोलती बंद हो गई।

वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति सिर पर पगड़ी, भगवा कपड़े और लंबी दाढ़ी में नजर आते हैं। उनका साधारण सा लुक देखकर जिम में मौजूद कुछ लोग उन्हें हल्के में लेते दिखाई देते हैं। लेकिन जैसे ही वह बारबेल के पास जाकर डेडलिफ्ट करने की तैयारी करते हैं, सभी की नजरें उन पर टिक जाती हैं।

कुछ सेकंड फोकस करने के बाद वह जोर लगाकर भारी वजन को सफलतापूर्वक उठा लेते हैं। यह देखकर वहां मौजूद लोग चुप हो जाते हैं और माहौल अचानक बदल जाता है। वीडियो में एक व्यक्ति झुककर उनके लिफ्ट को ध्यान से देखता भी नजर आता है। हालांकि यह वीडियो किस जगह का है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

लोगों ने बाबा की जमकर तारीफ की

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। कई लोग इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी को उसके कपड़ों या उम्र से नहीं आंकना चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स ने चेतावनी दी है कि गलत फॉर्म में इतना भारी वजन उठाना खतरनाक हो सकता है और इससे रीढ़ की हड्डी को नुकसान भी पहुंच सकता है।

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो