Viral Donald Trump Buffalo Bangladesh: सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से ‘डोनाल्ड ट्रंप’ की जान बच गई। जी हां आपने सही पढ़ा यह ‘डोनाल्ड ट्रंप’अमेरिका के राष्ट्रपति नही बल्कि बांग्लादेश का एक भैंसा है जिसकी कुर्बानी आज यानि ईद-उल-अजहा पर दी जानी थी लेकिन बांग्लादेश सरकार की दखल के बाद उसकी कुर्बानी रोक दी गई।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज ने बांग्लादेश के वायरल भैंसे को कुर्बानी से बचा लिया। दरअसल इस भैंसे का नाम उसकी कलर की वजह से 'डोनाल्ड ट्रंप' रखा गया। लेकिन यह भैंसा सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि इसकी खबर बांग्लादेश सरकार तक पहुंची। सरकारी दखल के कारण 28 मई की सुबह उसकी कुर्बानी रोक दी गई।
बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर बांग्लादेश से लगातार एक भैंसे की तस्वीर वायरल हो रही थी जिसका कलर देखने में अमेरिका के राष्ट्रपति 'डोनाल्ड ट्रंप' के जैसा था। इसलिए इस वायरल भैंसे को लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप' का नाम ही दे दिया। बांग्लादेश का यह ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसा पूरी दुनिया में वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें खूब शेयर की गई।
दरअसल, यह दुर्लभ एल्बिनो भैंसा अपने सुनहरे बालों और अलग लुक के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। जिसे बकरीद से पहले मोहम्मद फरीदुज्जमा शेरॉन ने 3.25 लाख टका देकर कुर्बानी के लिए इसे खरीदा था। हर साल वह बकरे या किसी दूसरे जानवर की कुर्बानी देते थे, इस बार कुर्बानी के लिए भैंसा खरीदा था। उनके बेटे ने भैंसे की जिद की थी।
यह भी पढ़े-
मोहम्मद फरीदुज्जमा शेरॉन ने बताया कि गुलाबी रंग का भैंसा होने के कारण इसे खरीदा गया था। मगर यह जानवर मशहूर हो गया और लोग उसे अल्लाह की राह में कुर्बान किए जाने से पहले देखने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह भैंसा चर्चा का विषय बन चुका था और लोग कुर्बानी के लिए इसकी कीमत लगा चुका थे। हालांकि वह अब कुर्बानी से बच गया है।
बांग्लादेशी गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार के दखल के बाद कुर्बानी से ठीक पहले भैंसे को बचा लिया गया। इसका वजन 700 किलो है। गुरुवार को त्योहार से पहले जिस तरह लोगों की रुचि उस भैंसे में बढ़ी, उससे एक अलग तरह का खतरा पैदा हो गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा चिंताओं के कारण अधिकारियों को दखल देना पड़ा। अब इस भैंसे को ढाका के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में भेजा जा रहा है। जहां उसकी देखभाल की जाएगी। सोशल मीडिया पर लोग इस फैसले की जमकर चर्चा कर रहे हैं।