प्रदर्शनकारी से मारपीट करने वाले गोविंद हिंदू का स्वागत सोर्स- सोशल मीडिया
वायरल

प्रदर्शनकारी के साथ मारपीट करने वाला गोविंद हिंदू डेढ़ दिन में रिहा! CJP को फिर से दी खुली धमकी, VIDEO वायरल

Delhi Protest News: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी को पीटने वाले रविंद्र उर्फ गोविंद हिंदू की डेढ़ दिन में जेल से रिहाई हो गई है। हिंदू रक्षा दल ने माला पहनाकर स्वागत किया है।

नितिन कुमार राय

Highlights

  • प्रदर्शनकारी के साथ मारपीट करने वाले गोविंद हिंदू रिहा

  • हिंदू रक्षा दल ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

  • वीडियो बनाकर सीजेपी को फिर से खुली धमकी दी

Jantar Mantar Protestor: निर्वाचन आयोग के खिलाफ दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कई प्रोटेस्टर को पीटने वाले रविंद्र उर्फ गोविंद हिंदू की डेढ़ दिन में जेल से रिहाई हो गई। जिसके बाद हिंदू रक्षा दल ने फूल-मालाओं से स्वागत किया है।

दरअसल 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का कॉल दिया था। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे। तभी सेंट्रल दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वीडियो में एक शख्स रोते हुए कहता दिखाई दिया कि उसके साथ मारपीट की गई। वहां मौजूद मीडियाकर्मी ने जब उससे इस बारे में पूछा तो मारपीट की बाते सामने आई और पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगा।

भूपेंद्र चौधरी ने वायरल वीडियो पर दिया था बयान

हिंदूवादी संगठन, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए दावा किया कि वीडियो में मारपीट करते दिख रहे लोग उनके संगठन से जुड़े हैं।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह मेरे कार्यकर्ता हैं। हिंदू रक्षा दल जो कहता है करके दिखाता है. जितने भी कॉकरोच मिले उनका दिमाग ठीक करने की ताकत हिंदू रक्षा दल में है और वह हमेशा करता रहेगा निरंतर।

दिल्ली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था

सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों के मारपीट की यह घटना देखते ही देखते वायरल हो गया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस से लोग सवाल पूछने लगे, वीडियो को लेकर हंगामा होने के बाद दिल्ली पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए चार लोगों- रमन सैनी, विवेकानंद उर्फ विवेक, कपिल कुमार और रविंदर सिंह उर्फ गोविंद हिंदू पर कार्रवाई की। पुलिस ने चारों को अरेस्ट कर लिया।

पुलिस ने मारपीट के वीडियो की जांच करने की बात कही थी। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय युवा कांग्रेस समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट से घटना के बारे में बयान देते हुए दिल्ली पुलिस से सवाल पूछा था। साथ ही जिनमें मारपीट करने वालों की पहचान बताई थी।

बाहर आने के बाद फिर से धमकी

रविंदर सिंह उर्फ गोविंद हिंदू के बाहर आने के बाद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वागत किया। सभी ने वीडियो बनाते हुए कहा कि यह लड़ाई जारी रहेगी और कॉकरोच का इलाज जारी रहेगा। साथ ही गोविंद हिंदू ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा है। वीडियो में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता खुले आम धमकी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो फिर से वायरल हो रहा है।

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट