वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

Rapido Bike Taxi से ऑफिस जा रही महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, ₹20 लाख से ज्यादा इलाज का खर्च

Rapido Bike Accident : रैपिडो बाइक से सफर के दौरान गंभीर सड़क हादसे में एक महिला घायल हो गई, इलाज में ₹20 लाख खर्च हुए लेकिन रैपिडो ने उनकी मदद नहीं की। अब वह कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता अदालत में जाएंगी।

हितेश तिवारी

Rapido Passenger Accident : बेंगलुरु की 32 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर सानी कृष्णा की रोज की ऑफिस यात्रा एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। सानी के अनुसार, उन्होंने 17 जून को ऑफिस जाने के लिए रैपिडो बाइक टैक्सी बुक की थी। बाइक ने मुश्किल से एक किलोमीटर का सफर तय किया था कि चालक ने कथित तौर पर बागमाने टेक पार्क के पास एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की।

इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सानी सड़क पर गिर गईं। उनका आरोप है कि इसके बाद ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पहले उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, फिर मणिपाल अस्पताल में कई सर्जरी हुईं और बाद में आगे के इलाज व पुनर्वास के लिए केरल के कोझिकोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक उनके इलाज पर ₹20 लाख से अधिक खर्च हो चुका है।

रैपिडो बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला

सानी कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर रैपिडो पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कंपनी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हादसे के बाद उन्हें लगभग अकेला छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद कंपनी की ओर से केवल ऑटोमेटेड ईमेल मिले, जिनमें उन्हें बीमा क्लेम की प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा गया।

सानी का दावा है कि उन्हें केवल ₹1 लाख के बीमा कवर का सहारा दिया गया, जबकि वास्तविक इलाज का खर्च कई गुना अधिक है। उनका कहना है कि अब वह इस मामले को उपभोक्ता अदालत में ले जाएंगी ताकि यात्रियों की सुरक्षा और कंपनियों की जवाबदेही तय हो सके।

महिला का इलाज का खर्च ₹20 लाख से ज्यादा

यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। हजारों लोगों ने सानी के समर्थन में प्रतिक्रिया दी है और कई यूजर्स ने बाइक टैक्सी सेवाओं से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए हैं। वहीं, रैपिडो ने बयान जारी कर कहा कि वह इस मामले में सानी के संपर्क में है और सहायता देने की कोशिश कर रहा है।

हालांकि सानी ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बाइक टैक्सी सेवाओं की सुरक्षा, दुर्घटना के बाद यात्रियों को मिलने वाली मदद और कंपनियों की जिम्मेदारी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

Weather Update: सावधान! यूपी-एमपी समेत 8 राज्यों में बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

गोलपोस्ट बदलना बंद करें राहुल गांधी, झारखंड मुद्दे पर संसद में मचा घमासान, जेपी नड्डा ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

जांनिसार अख्तर के चैलेंज से बदली राहत इंदौरी की जिंदगी, ऑटो चालक का बेटा कैसे बना भारत का मशहूर शायर?

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें